
*लूनकरणसर के वार्ड नंबर 23 में पुनर्निरीक्षण की मांग लॉटरी प्रक्रिया के दौरान अनुसूचित जाति (SC) वर्ग की सीट आई है लेकिन यहां पुरे वार्ड में सत प्रतिशत ओबीसी केटेगरी के है - पार्षद हारून कुरैशी
लूनकरणसर - नगरपालिका के वार्ड नंबर 23 में वार्ड आरक्षण की लॉटरी प्रक्रिया के दौरान अनुसूचित जाति (SC) वर्ग की सीट आई है लेकिन यहां पुरे वार्ड में सत प्रतिशत लोग ओबीसी केटेगरी के है वार्ड पार्षद हारून कुरैशी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर एवं एडीएम से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा और वार्ड का पुनर्निरीक्षण करवाने की मांग की।प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि वार्ड नंबर 23 में अनुसूचित जाति वर्ग का कोई मतदाता मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, जबकि वार्ड की अधिकांश आबादी ओबीसी वर्ग से संबंधित है। ऐसे में SC वर्ग के लिए वार्ड आरक्षित किए जाने पर प्रतिनिधिमंडल ने सवाल उठाते हुए आरक्षण प्रक्रिया की दोबारा जांच की मांग की।
इस पर एडीएम उमेद सिंह रतनू ने संबंधित अधिकारियों को मामले से अवगत करवाकर वार्ड के पुनर्निरीक्षण के लिए विभाग को आश्वस्त करने का भरोसा दिलाया।
वार्ड पार्षद हारून कुरैशी ने कहा कि यदि मामले का जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे इस मुद्दे को उच्च न्यायालय से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक ले जाएंगे।
इस दौरान हारून कुरैशी, अमजद कुरैशी, आरिज खान, अमजद चौहान, साजिद चौहान, सलीम काजी, टीनू पड़िहार, अमन झींपा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।