जमुई के सांसद अरुण भारती ने अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के बाल स्वरूप रामलला के दिव्य दर्शन कर उनके श्रीचरणों में नमन किया। इस दौरान उन्होंने प्रभु श्रीराम से समस्त देशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और धर्म के आदर्शों के संरक्षण की प्रार्थना की।
सांसद अरुण भारती ने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन समरसता, करुणा और मर्यादा का सर्वोच्च उदाहरण है। उन्होंने कहा कि जिन प्रभु ने शबरी के बेर स्वीकार किए, केवट को गले लगाया और निषादराज को मित्र बनाया, उनका आदर्श समाज को एकता और समानता का संदेश देता है।
उन्होंने अंत में "जय श्रीराम" का उद्घोष करते हुए सभी देशवासियों के मंगलमय जीवन की कामना की।
#ArunBharti #Jamui #Ayodhya #RamLalla #ShriRamJanmabhoomi #JaiShriRam #Bihar #apnajamui #News #rammandir
Jamui, Jamui | Aug 3, 2026