
डबवाली में पांच बहनों के इकलौते भाई की मौ.त:पानी की डिग्गी से श1व बरामद, शनिवार से लापता था, रातभर तलाशते रहे परिजन....
सिरसा जिले के डबवाली क्षेत्र के गांव रिसालिया खेड़ा में एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़के का शव गांव से लगभग 2 किलोमीटर दूर खेत में बनी पानी की डिग्गी से बरामद हुआ। नाबालिग 6 जून से लापता था, जिसकी तलाश में परिजन और ग्रामीण जुटे हुए थे। शव मिलने के बाद गांव में शोक का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, गांव निवासी भूप सिंह का पुत्र गुरदीप (17) 6 जून को खेतों की ओर गया था। शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। परिवार ने पहले आसपास के क्षेत्रों और रिश्तेदारों के यहां उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद गोरीवाला पुलिस चौकी में सूचना दी गई।
पूरी रात ग्रामीण करते रहे तलाश
पूरी रात परिजन और ग्रामीण गुरदीप की खोजबीन करते रहे। अगले दिन यानी रविवार सुबह ग्रामीणों को गांव से लगभग दो किलोमीटर दूर एक खेत में बनी पानी की डिग्गी के पास उसकी बाइक और चप्पलें मिलीं। इससे आशंका जताई गई कि गुरदीप संभवतः डिग्गी में गिर गया होगा। गुरदीप अपनी पांच बहनों का इकलौता भाई था।
ग्रामीणों ने तुरंत डिग्गी का पानी निकलवाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद पानी कम होने पर गुरदीप का शव डिग्गी से बरामद हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
#takkartoday #viral #sirsa #breakingnews
Sirsa, Sirsa | Jun 7, 2026