महाराष्ट्र में शिक्षक पात्रता परीक्षा (Teacher Eligibility Test-TET) एक बार फिर विवादों में आ गई है। रविवार को आयोजित होने वाली परीक्षा को प्रश्नपत्र लीक होने के कथित मामले के बाद स्थगित कर दिया गया। इस फैसले से राज्यभर के लगभग 4.28 लाख अभ्यर्थियों को बड़ा झटका लगा है, जो लंबे समय से इस परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद ने कहा है कि “परीक्षा की निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखना उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसलिए जांच पूरी होने तक परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी।”
#CGBhaskar #TET #Maharashtra