Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
रेलवे
Coronavirus
कांग्रेस
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Dm
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
जिलाधिकारी
Crimenews

देवघर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियार के साथ दो अपराधी गिरफ्तार, कई लूट और चोरी की वारदातों का खुलासा। देवघर:– जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध हथियार के साथ दो अपराधियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली थी कि मोहनपुर रेलवे स्टेशन के पास कुछ बदमाश राहगीरों से छिनतई की योजना बना रहे हैं। सूचना के आधार पर गठित विशेष टीम ने छापेमारी कर दोनों आरोपियों को दबोच लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से एक लोडेड देसी पिस्टल, चार जिंदा कारतूस, चार मोबाइल फोन, 1800 रुपये नकद और चोरी की एक ग्लैमर मोटरसाइकिल बरामद की गई। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने देवघर नगर, जसीडीह और मोहनपुर थाना क्षेत्रों में हुई गोलीबारी, लूट, मोबाइल चोरी, मोटरसाइकिल चोरी और छिनतई की कई घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजीव कुमार दास (25 वर्ष) और संजीव कुमार दास (20 वर्ष), दोनों निवासी , आमगाछी, थाना रिखिया, जिला देवघर के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। #khabardeogharlive #DeogharPolice #Mohanpur #JharkhandNews #CrimeNews

Deoghar, Deoghar | Jul 6, 2026