चूरू में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, लोगों को गर्मी से मिली राहत
चूरू, 23 जून। जिले में मंगलवार को हुई मध्यम दर्जे की बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया। दोपहर बाद अचानक सक्रिय हुए बादलों ने शहर सहित आसपास के क्षेत्रों में अच्छी वर्षा की, जिससे भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को बड़ी राहत मिली।
बारिश के साथ चली ठंडी हवाओं से तापमान में गिरावट दर्ज की गई और वातावरण खुशनुमा हो गया। सुबह से तेज धूप और गर्मी का असर दिखाई दे रहा था, लेकिन दोपहर बाद मौसम ने करवट ली और आसमान में घने बादल छा गए। इसके बाद शुरू हुई बारिश से सड़कों पर पानी बहने लगा तथा लोगों ने राहत की सांस ली।
फोटो जर्नलिस्ट - मनीष सैनी
#churu #rainyday #weather #cool #citylife
Churu, Churu | Jun 23, 2026