
#भलुअनी में दिनदहाड़े खूनी हमला! पुरानी रंजिश में युवक को चाकू मारकर किया लहूलुहान, 6 लोगों पर मुकदमा दर्ज।
भलुअनी थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घटना रविवार दोपहर की है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर छह नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, ज़रार मानिक निवासी विशाल यादव (21) ने तहरीर में बताया कि वह रविवार दोपहर गांव के उत्तर स्थित एक बगीचे में किसी काम से गया था। इसी दौरान पुरानी रंजिश के चलते नागेश यादव, उदय यादव, अक्षय तिवारी, मुकेश गुप्ता, बबलू यादव और समीर खान ने उसे घेर लिया।
आरोप है कि सभी ने पहले लात-घूंसों से मारपीट की, जिसके बाद समीर खान, बबलू यादव और मुकेश गुप्ता ने पंच और चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपी मौके से फरार हो गए।
भलुअनी थानाध्यक्ष प्रदीप पाण्डेय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है और मामले में विधिक कार्रवाई जारी है।
#bhaluaninews #deorianews
Barhaj, Deoria | Jul 27, 2026