कैथल में सिविल लाइन थाने में तैनात SI राजेश कुमार को विजिलेंस टीम ने 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी एसआई पर लड़ाई-झगड़े के केस से नाम निकलवाने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप है। विजिलेंस ने थाने में ही जाल बिछाकर आरोपी को रिश्वत की राशि के साथ काबू किया। कार्रवाई के दौरान एमडी शुगर मिल कृष्ण कुमार ड्यूटी मजिस्ट्रेट के तौर पर मौजूद थे। विजिलेंस के अनुसार सुभाष नगर निवासी साहिल कुमार ने शिकायत दी थी कि सिविल लाइन थाने में तैनात एसआई राजेश कुमार लड़ाई-झगड़े के एक मामले में उसका नाम निकलवाने के लिए 25 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा है।
#कैथल #kaithalbreaking #ladwasataus #haryanaaale #kurukshetra The Kurukshetra Nayab SainiKurukshetra News कुरुक्षेत्रप्यारा हिंदुस्तानAbhay Singh Chautala