
लवप्रीत सिंह बने डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी (Ph.D),
क्षेत्र में खुशी की लहर
अनूपगढ़ के गाँव 8के के निवासी लवप्रीत सिंह ने टांटिया विश्वविद्यालय, श्रीगंगानगर से शिक्षा संकाय (Faculty of Education) में डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी (Ph.D) की उपाधि प्राप्त की है।
लवप्रीत सिंह ने "अनूपगढ़ और श्रीगंगानगर जिले के सरकारी विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों द्वारा किए जाने वाले गैर-शैक्षिक कार्यों का उनके शिक्षण पर प्रभाव एक तुलनात्मक अध्ययन" विषय पर अपना शोध कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण किया। यह शोध कार्य डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन और डॉ. राजेंद्र सिंह गोदारा के सहयोग से संपन्न हुआ।
इस उपलब्धि पर लवप्रीत सिंह ने कहा कि यह सफलता ईश्वर की कृपा, गुरुजनों के मार्गदर्शन तथा परिवार और शुभचिंतकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने विशेष रूप से श्री गुरु तेग बहादुर कॉलेज ऑफ एजुकेशन, 15-ए, अनूपगढ़ की कॉलेज प्रबंध समिति, मित्र और स्टाफ सदस्य तथा अपने परिवारजनों का सहयोग और निरंतर प्रोत्साहन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
कॉलेज प्रशासन ने व्याख्याता लवप्रीत सिंह (शिक्षा संकाय) को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं को उच्च शिक्षा एवं शोध कार्य के प्रति प्रेरित करेगी तथा शिक्षा जगत में नए आयाम स्थापित करेगी।