#मंडी के परमार कॉलोनी में स्पैशल टास्क फोर्स कुल्लू की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर किराए के कमरे में छापेमारी कर 20 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। इस मामले में एक दंपति को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार एसटीएफ कुल्लू की टीम को परमार कालोनी में नशीले पदार्थों के होने की सूचना मिली थी। इस पर एएसआई भानु प्रताप की अगुवाई में टीम ने परमार कालोनी स्थित उक्त क्वार्टर की तलाशी ली तो 20 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। एसटीएफ टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया।
#Mandi #KulluPolice #HimachalNews#Awaj E Himachal