पटना के बिहटा में संकल्प विद्या मंदिर में दुर्गा पूजा बड़े ही हर्षोल्लास, श्रद्धा एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। तत्पश्चात माँ दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं ने माँ दुर्गा के नौ रूपों का मनमोहक रूप धारण किया, जो कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक नृत्य, गीत एवं अन्य रंगारंग प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय संस्कृति और परंपराओं की सुंदर झलक प्रस्तुत की। बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया। #bihtapatna #durgapuja #TheatricalPerformance #Schoolchildren #fasebookpost
Maner, Patna | Oct 18, 2026