Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana

27 बार चाकू घोंपकर लेडी टीचर संध्या का मर्डर... 2 मासूम बच्चों से छिनी मां, छेड़छाड़ की शिकायत का खूनी अंजाम? फरीदाबाद गांव सिकरोना स्थित सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सोमवार सुबह हुई एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे शहर को झकझोर दिया। स्कूल में पढ़ाने वाली 25 वर्षीय शिक्षिका संध्या की एक युवक ने स्कूल परिसर में घुसकर चाकू से हमला कर हत्या कर दी। प्रारंभिक जांच के अनुसार आरोपी ने शिक्षिका पर कई बार चाकू से वार किए। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। मृतका संध्या मूल रूप से डबुआ, बल्लभगढ़ की रहने वाली थीं और वर्तमान में अपने पति के साथ फिरोजपुर कला में रह रही थीं। वह अपने पीछे एक बेटा और एक बेटी छोड़ गई हैं। इस घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे आरोपी अमित निवासी कोट गांव मुंह पर कपड़ा बांधकर स्कूल पहुंचा। उसने स्कूल स्टाफ से कहा कि उसे संध्या मैडम से मिलना है। स्टाफ ने संध्या को इसकी सूचना दी। जैसे ही वह मुख्य गेट पर पहुंचीं, आरोपी ने अचानक उन पर चाकू से हमला कर दिया। संध्या ने खुद को बचाने का प्रयास किया और मदद के लिए शोर मचाया, लेकिन आरोपी लगातार हमला करता रहा। घायल होने के बाद वह जमीन पर गिर गईं। स्कूल स्टाफ और संचालक मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो चुका था। बचाने पहुंचे संचालक को भी दी धमकी स्कूल संचालक तेजपाल ने बताया कि चीख-पुकार सुनकर वह मौके पर पहुंचे। उन्होंने आरोपी को रोकने की कोशिश की, लेकिन आरोपी चाकू लेकर उनकी ओर दौड़ पड़ा। अपनी सुरक्षा के चलते उन्हें पीछे हटना पड़ा। इसके बाद आरोपी मौके से भाग निकला। पहले भी था दोनों का संपर्क जानकारी के अनुसार संध्या इससे पहले कोट गांव के एक स्कूल में करीब दो से तीन महीने तक अध्यापन कर चुकी थीं। बाद में उन्होंने गांव सिक्रोनी स्थित सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कार्यभार संभाला। ऐसे में आरोपी और शिक्षिका पहले से एक-दूसरे को जानते थे। छेड़छाड़ की शिकायत के बाद बढ़ी रंजिश पुलिस जांच में सामने आया है कि कुछ समय पहले संध्या ने आरोपी अमित के खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराई थी। उस समय आरोपी ने सार्वजनिक रूप से माफी मांग ली थी।हालांकि हत्या के सटीक कारणों की पुष्टि विस्तृत जांच के बाद ही हो सकेगी। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आरोपी शिक्षिका पर हमला करता दिखाई देता है। वीडियो में एक व्यक्ति बीच-बचाव की कोशिश करता है, लेकिन आरोपी उसे भी चाकू दिखाकर पीछे हटने पर मजबूर कर देता है। पुलिस ने वीडियो को जांच का हिस्सा बना लिया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी अमित की गिरफ्तारी के लिए कई टीमों का गठन किया गया है।

Panipat, Panipat | Aug 3, 2026