*सेवा संकल्प अभियान संपन्न, ब्लॉक प्रमुख ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां*
*केंद्र के 12 वर्ष पूर्ण होने पर पूर्व विधायक ने तकनीकी शिक्षा पर दिया जोर*
यूपी हेड ब्यूरो नागेंद्र पांडे
जिला ब्यूरो अजय श्रीवास्तव
*चौडगरा/फतेहपुर।* मलवां विकास खंड के ब्लॉक सभागार में शनिवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत बहुउद्देशीय शिविर/कैंप ब्लॉक प्रमुख शशि रमनजीत सिंह की मौजूदगी में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व विधायक करन सिंह पटेल ने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जितनी भी योजनाएं चल रही हैं, जिन लोगों को लाभ मिला है या नहीं मिला है, उन्हें लाभ लेने के लिए प्रयास करना पड़ेगा। योगी-मोदी सरकार गरीबों के दुखों का हरण कर रही है। आज कोई भूखा नहीं सो सकता। शिक्षा के लिए अनुशासन जरूरी है। आप नहीं पढ़े तो बच्चों को पढ़ाएं, जिससे प्रदेश और देश का मान बढ़े।
ब्लॉक प्रमुख शशि रमनजीत सिंह ने केंद्र और प्रदेश की योगी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 2047 तक विकसित भारत और 5 ट्रिलियन इकोनॉमी के लक्ष्य के साथ सरकार काम कर रही है। चिकित्सा, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में 50 से अधिक योजनाएं चल रही हैं, जिनसे लोग लाभान्वित हो रहे हैं। प्रदेश और देश विकास की राह पर अग्रसर है।
कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल से सम्मानित शिक्षिका को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। लाभार्थियों को पोषाहार पोटली देकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई और आवास लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
इस मौके पर भाजपा नेता रमनजीत सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष पंकज शुक्ला, बीडीओ मलवां कमलेश बहादुर सिंह, खंड शिक्षाधिकारी मधुलिका बाजपेई, अश्वनी तिवारी, अनुराग भदौरिया, अशोक निषाद, अभिषेक तिवारी, पंकज बाजपेई, एडीओ मो. असलम, रोजगार सेवक संघ अध्यक्ष महेंद्र शुक्ला, सचिव कृष्णा गोपाल शुक्ला, अर्चना सिंह, राघवेंद्र सिंह, संध्या सिंह, निशा पटेल, अर्चना चतुर्वेदी, सुपरवाइजर बाल विकास पुष्टाहार, शिक्षक पूर्ति सिंह भदौरिया, वैष्णवी कीर्ति, शैलेंद्र सिंह यादव,रुद्रपाल सिंह,पूर्व अध्यक्ष रोजगार सेवक संघ गिरिजा शंकर, बुद्धीलाल सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री, समूह सखी के साथ सभी रोजगार सेवक प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
Fatehpur, Fatehpur | Oct 3, 2026