
अधिवक्ता संघ राठ के पूर्व महामंत्री का निधन, अधिवक्ताओं में शोक की लहर
#राठ के मियांपुरा मोहल्ला निवासी एवं अधिवक्ता संघ राठ के पूर्व महामंत्री मुन्नालाल सोनी का रविवार रात हृदय गति रुकने से निधन हो गया। वह 63 वर्ष के थे। उनके निधन से पूरे अधिवक्ता समुदाय में शोक की लहर दौड़ गई है।
मुन्नालाल सोनी अपने पीछे पत्नी माया देवी, बेटे नरेंद्र और पांच बेटियों को छोड़ गए हैं। सोमवार को अधिवक्ता भवन में शोक सभा आयोजित कर अधिवक्ताओं ने उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
शोक सभा में अध्यक्ष अखिल नगायच, महामंत्री सुरेंद्र राजपूत, गनपत सिंह महान, सुरेंद्र कुमार द्विवेदी, रामेंद्र सिंह परिहार, जेडी राजपूत, अशोक कुमार गुप्ता, सोहित मिश्रा, हरिशंकर रावत सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे।
👉 ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दे एवं परिवार को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करे।
🗣️ आप भी अपनी श्रद्धांजलि कमेंट में दें
🔁 इस खबर को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें
👍 ऐसे ही अपडेट के लिए पेज राठ टाइम्स को फॉलो करें
#राठ #हमीरपुर #अधिवक्ता #शोक_समाचार #BreakingNews #UttarPradesh #RathTimes #NewsUpdate #nonfollowers #nonfollowersviewers #followerseveryone #followforfollowback #foryoupage #photo #FacebookPage
Rath, Hamirpur | Jul 6, 2026