🟠 भरतपुर: आज होगा गुरु वंदन कार्यक्रम, सीएम भजनलाल शर्मा करेंगे श्रीनाथजी मंदिर में गुरु वंदन
भरतपुर। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर आज राजस्थान सरकार एवं देवस्थान विभाग के संयुक्त तत्वावधान में भरतपुर जिले में भव्य गुरु वंदन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गोवर्धन स्थित श्रीनाथजी मंदिर में अपने गुरु का वंदन करेंगे और आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।
इस अवसर पर भरतपुर जिले के वैर, नदबई, बयाना सहित विभिन्न क्षेत्रों के संत-महात्माओं का सम्मान किया जाएगा। सरकार की ओर से सभी आमंत्रित साधु-संतों को शॉल, "राधे-राधे" दुपट्टा, श्रीफल, मिठाई तथा ₹2,100 की दक्षिणा भेंट कर सम्मानित किया जाएगा।
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य गुरु परंपरा का सम्मान करना, संत समाज के प्रति श्रद्धा प्रकट करना तथा भारतीय संस्कृति एवं आध्यात्मिक परंपराओं को बढ़ावा देना है।
Weir, Bharatpur | Jul 29, 2026