#पुलिस अधीक्षक बगहा रामानंद कुमार कौशल ने
बुधवार की रात्रि वाल्मीकिनगर थाना का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर, कार्यालय अभिलेख, मालखाना, हाजत, शस्त्रागार तथा लंबित कांडों के निष्पादन और विधि-व्यवस्था संधारण से संबंधित कार्यों की गहन समीक्षा की. निरीक्षण के क्रम में एसपी ने थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण तथा अपराध नियंत्रण की स्थिति का जायजा लिया. उन्होंने लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन पर विशेष जोर देते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. साथ ही अनुसंधान अधीन कांडों में तेजी लाने तथा आरोपितों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा. पुलिस अधीक्षक ने थाना क्षेत्र में रात्रि गश्ती एवं वाहन चेकिंग अभियान को और अधिक सुदृढ़ बनाने का निर्देश दिया
#NewsWave
#bagahanews
#bagahasp
#bagahapolice
#Valmikinagar
#bagahasdm
#Bagaha