SIR फॉर्म सहायता शिविर में उमड़ी भीड़, युवा कर रहे निःशुल्क मदद
👇👇👇👇👇👇
चास। परिवार फाउंडेशन की ओर से रविवार को अंसार नगर स्थित जीनियस पब्लिक स्कूल के समीप निःशुल्क SIR फॉर्म सहायता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग पहुंचे व अपने SIR फॉर्म भरवाने के साथ आवश्यक जानकारी व मार्गदर्शन प्राप्त किया। स्वयंसेवकों ने लोगों के दस्तावेजों की जांच कर सही तरीके से फॉर्म भरने में सहयोग किया, जिससे लोगों को काफी राहत मिली।
परिवार फाउंडेशन के अध्यक्ष साजिद अंसारी ने कहा कि संस्था का उद्देश्य हर जरूरतमंद व्यक्ति तक सही जानकारी व निःशुल्क सहायता पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि कई लोग जानकारी या तकनीकी समस्याओं के कारण सरकारी प्रक्रियाओं से वंचित रह जाते हैं। इसी सोच के साथ यह शिविर लगाया गया है।
शिविर के सफल आयोजन पर स्थानीय लोगों ने परिवार फाउंडेशन की पहल की सराहना की। फाउंडेशन ने भविष्य में भी समाजहित में ऐसे सेवा कार्य जारी रखने का संकल्प दोहराया।
Chas, Bokaro | Jul 12, 2026