पन्ना जिले में बारिश का आंकड़ा: शाहनगर में अब तक 596.2 मिमी वर्षा
पन्ना। जिले में 21 अगस्त 2026 तक औसत 708.2 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है, जो सामान्य वर्षा की तुलना में 60.2 प्रतिशत है। वहीं पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में इस साल जिले में अब तक 249.6 मिलीमीटर कम बारिश दर्ज हुई है।
भू-संसाधन प्रबंधन कार्यालय से जारी आंकड़ों के अनुसार, 21 अगस्त को जिले में कुल 270 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। इसमें पन्ना में 31.2, देवेन्द्रनगर में 32, गुनौर में 49.1, अमानगंज में 38, पवई में 18, सिमरिया में 32, शाहनगर में 28.4, रैपुरा में 15.3 और अजयगढ़ में 26 मिलीमीटर बारिश हुई।
अब तक सबसे अधिक अजयगढ़ में 1038.6 मिलीमीटर और सबसे कम सिमरिया में 556.1 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। शाहनगर में 596.2 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है।
आंकड़ों के मुताबिक जिले की सामान्य वार्षिक वर्षा 1176.4 मिलीमीटर है। लगातार बारिश के बावजूद इस वर्ष अब तक जिले की औसत वर्षा सामान्य से कम बनी हुई है।