
चीरा चास की बिजली समस्या के स्थायी समाधान की उठी मांग
👇👇👇👇👇
सांसद प्रतिनिधि व वार्ड पार्षद ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
👇👇👇👇👇
चीरा चास क्षेत्र में पिछले करीब दो वर्षों से बनी गंभीर बिजली समस्या को लेकर सांसद प्रतिनिधि व वार्ड संख्या-3 के पार्षद कनक कुमार ने उपायुक्त, बोकारो को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र स्थायी समाधान की मांग की है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में दिनभर में मुश्किल से दो से तीन घंटे ही बिजली आपूर्ति हो रही है, जिससे लोगों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है।
ज्ञापन में बताया गया है कि लगातार बिजली कटौती के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। वहीं बुजुर्गों व बीमार लोगों को भी भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। पेयजल संकट, मोबाइल चार्जिंग, पंखा चलाने समेत अन्य दैनिक कार्य भी बाधित हो रहे हैं।
कनक कुमार ने बताया कि हल्की बारिश या तेज आंधी आने पर चीरा चास में दो से तीन दिनों तक बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो जाती है। कई बार संबंधित विभाग को शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई ठोस सुधार नहीं हुआ है।
उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि चीरा चास की बिजली समस्या को गंभीरता से लेते हुए जल्द स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को लंबे समय से चली आ रही परेशानी से राहत मिल सके।
Chas, Bokaro | Jul 9, 2026