
#राठ में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, चार लोग घायल
⚠️ पानी भरने को लेकर शुरू हुआ विवाद, मारपीट तक पहुंचा मामला
राठ (हमीरपुर)। नगर के चरखारी रोड क्षेत्र में शनिवार सुबह दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला खूनी संघर्ष में बदल गया। इस झगड़े में चार लोग घायल हो गए हैं।
जानकारी के अनुसार, प्रियंका निवासी चरखारी रोड ने कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि वह सुबह घर के बाहर लगे सबमर्सिबल पंप पर पानी भरने गई थीं। इसी दौरान पड़ोसी पवन, नत्थू, विशाल और भूपसिंह वहां आकर गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचीं उनकी मां आरती और बिट्टन को भी पीट दिया गया।
वहीं, दूसरे पक्ष की वर्षा ने भी कोतवाली में शिकायती पत्र दिया है। उन्होंने बताया कि पड़ोस का एक व्यक्ति उनके दादा को रुपये उधार दिलाने की बात कह रहा था। मना करने पर गालीगलौज करते हुए उनकी मां के साथ मारपीट की गई।
कोतवाल अनूप सिंह ने बताया कि सभी घायलों का सीएचसी में मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है और मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
👉 ऐसी ही ताजा खबरों के लिए “राठ टाइम्स” पेज को फॉलो करें
👉 आपकी क्या राय है? कमेंट में जरूर बताएं
👉 खबर को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें
#Rath #HamirpurNews #CrimeNews #BreakingNews #UPPolice #RathTimes #Marpeet #LocalNews
Rath, Hamirpur | Jun 21, 2026