*महागामा कांग्रेस कार्यालय में पूर्व जिला अध्यक्ष मुन्ना राजा NSUI के नेतृत्व में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी जी की जयंती मनाई गई।चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई और पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।इस दौरान राजीव गांधी के पंचायती राज, ग्रामीण विकास और जनभागीदारी के विचारों को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस व युवा कांग्रेस के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।*
Mahagama, Godda | Aug 20, 2026