
Ambala Media:"
अम्बाला नगर निगम की वेबसाइट/साइट तकनीकी समस्या से नागरिक परेशान
अम्बाला, 22 जून। नगर निगम अम्बाला में पिछले लगभग 12 दिनों से ऑनलाइन साइट/सॉफ्टवेयर बंद होने के कारण नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी सोमनाथ भाटिया ने अपनी व्यथा व्यक्त करते हुए बताया कि वह पिछले कई दिनों से नगर निगम कार्यालय के लगातार चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन हर बार उन्हें यही जवाब मिलता है कि साइट काम नहीं कर रही है।
सोमनाथ भाटिया ने बताया कि वह प्रतिदिन नगर निगम कार्यालय पहुंचते हैं और कई बार दिन में दो-दो बार भी जाना पड़ता है। घंटों इंतजार करने के बाद अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा उन्हें साइट बंद होने की जानकारी देकर वापस भेज दिया जाता है। उन्होंने कहा कि कई बार दो घंटे तक लाइन में खड़े रहने के बावजूद कोई समाधान नहीं निकल पा रहा है।
उन्होंने बताया कि 30 जून तक संपत्ति कर (प्रॉपर्टी टैक्स) पर ब्याज में राहत का लाभ लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग अपने टैक्स का भुगतान करना चाहते हैं, लेकिन साइट बंद होने के कारण नागरिक इस सुविधा का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं।
सोमनाथ भाटिया ने हरियाणा सरकार एवं नगर निगम प्रशासन से मांग की है कि साइट की तकनीकी समस्या का शीघ्र समाधान कराया जाए। साथ ही उन्होंने अनुरोध किया कि नागरिकों को राहत देने के लिए ब्याज माफी अथवा छूट की अंतिम तिथि को आगे बढ़ाया जाए, ताकि तकनीकी खामी के कारण किसी भी व्यक्ति को आर्थिक नुकसान न उठाना पड़े।
सोमनाथ भाटिया
मोबाइल: 94168-28870
अंबाला मीडिया | खबरें ही खबरें
Facebook: https://facebook.com/kuljeetsethi.ambal
Website: https://ambalamedia.in
WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Vb6GY3MEFeXmLhg3SR0f
YouTube: @ambalamedia6913
Ambala, Ambala | Jun 22, 2026