
शिकायतों का करें शीघ्र निपटान- सीटीएम पीयूष गुप्ता
प्रत्येक सोमवार व वीरवार को प्रात: 10 से 12 बजे तक समाधान शिविर आयोजित
यमुनानगर, 22 अक्तूबर- सीटीएम पीयूष गुप्ता ने कहा कि समाधान शिविर में अपनी समस्याओं को लेकर आने वाले प्रत्येक प्रार्थी की समस्याओं को मौके पर ही निपटान करने का भरसक प्रयास रहे, यदि कोई समस्या का समाधान दस्तावेजों या अन्य जांच पर आधारित है तब भी उसका समयबद्ध होकर जल्द निपटान करवाना सुनिश्चित करें।
सीटीएम पीयूष गुप्ता की अध्यक्षता में जिला सचिवालय के सभागार में आयोजित समाधान शिविर में 5 शिकायते प्राप्त हुई है जिसमें गांव तलाकौर के समस्त निवासियों ने पंचायती भूमि पर गली बनाने में लोगों द्वारा रोक लगाने बारे, बपौली निवासी कृष्ण चंद ने मंदिर के नाम मालिकाना भूमि होने बारे, कंड्रोली निवासी मोहन लाल ने पंचायती भूमि पर टॉवर लगाने की आमदनी की जानकारी उपलब्ध करवाने बारे, फतेहपुर सरपंच ने गांव फतेहपुर की निशानदेही की पेमेंट न मिलने बारे, आजादनगर निवासी अमन कुमार ने जैन धर्म के आधार पर अल्पसंख्यक प्रमाण पत्र बनवाने बारे समस्याएं रखी। इस अवसर पर अधीक्षक उपायुक्त कार्यालय अतुल कुमार, समाधान शिविर के विशेष सदस्य नीरज गुप्ता तथा अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
#HVN24