अतिवृष्टि से फसलों को हुई संभावित क्षति का सर्वेक्षण करने दल गठित
---
सतना 22 सितम्बर 2026/अगस्त 2026 में हुई अतिवृष्टि से फसलों को होने वाली संभावित क्षति के सर्वेक्षण एवं क्षति पत्रक तैयार करने के लिए कलेक्टर (भू-संसाधन प्रबंधन) जिला #सतना द्वारा दल गठित किया गया है। अपर कलेक्टर विकास सिंह द्वारा जारी आदेश के अनुसार अतिवृष्टि से फसलों को हुई संभावित क्षति का सर्वेक्षण आरबीसी-6 (4) के अद्यतन प्रावधानों के अनुसार किया जाएगा। इसके लिए संबंधित क्षेत्र में तीन सदस्यीय दल गठित किया गया है।
दल में संबंधित हल्का पटवारी, संबंधित कृषि विस्तार अधिकारी तथा ग्राम पंचायत सचिव को शामिल किया गया है। गठित दल द्वारा अतिवृष्टि से फसलों को हुई संभावित क्षति का स्थल पर सर्वेक्षण किया जाएगा। सर्वेक्षण के आधार पर क्षति पत्रक तैयार कर दल के सभी सदस्यों के संयुक्त हस्ताक्षर किए जाएंगे। इसके बाद तैयार क्षति पत्रक संबंधित तहसीलदार के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।
CM Madhya Pradesh
Dr Mohan Yadav
#JansamparkMP