जंतर-मंतर छात्र आंदोलन के समर्थन में दीपक सेठपुर का लक्सर में पांच दिवसीय भूख हड़ताल अनशन शुरू, पहले दिन किसान संगठनों का मिला समर्थन।
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के समर्थन में दीपक सेठपुर ने लक्सर में पांच दिवसीय भूख हड़ताल अनशन शुरू कर दिया। अनशन के पहले दिन विभिन्न किसान संगठनों ने पहुंचकर अपना समर्थन दिया और छात्रों की मांगों को जायज़ बताते हुए उनके साथ एकजुटता दिखाई।
दीपक सेठपुर ने कहा कि युवाओं के भविष्य और पारदर्शी भर्ती व्यवस्था के लिए यह संघर्ष जारी रहेगा। वहीं, समर्थन देने पहुंचे किसान नेताओं ने भी छात्र आंदोलन के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया।
#JanwaniExpress #DeepakSethpur #Laksar #JantarMantar #StudentProtest #PaperLeak #HungerStrike #KisanSupport #Haridwar #UttarakhandNews #BreakingNews #HindiNews #NewsUpdate #Youth #LatestNews