Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
मंत्री

➡️ ECINET बना निर्वाचन सेवाओं का लोकप्रिय डिजिटल प्लेटफॉर्म ➡️ 10 करोड़ से अधिक यूजर्स ने डाउनलोड किया ऐप, एक ही मंच पर मिल रहीं सभी प्रमुख चुनावी सेवाएं ➡️ मतदाता पंजीकरण से लेकर e-EPIC, शिकायत निवारण और चुनावी जानकारी तक सुविधाएं उपलब्ध भारत निर्वाचन आयोग का ECINET नामक एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म उपयोगिता के लिहाज से लोकप्रिय हो रहा है। आयोग के इस मोबाइल ऐप को लगभग 10 करोड़ 80 लाख यूजर्स ने डाउनलोड किया है। यह प्लेटफॉर्म निर्वाचन संबंधी सभी जानकारी एवं सेवाओं के लिए एक समग्र डिजिटल मंच है। ECINET की परिकल्पना भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार ने निर्वाचन आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू एवं डॉ. विवेक जोशी के साथ मिलकर की थी। इसके विकास की घोषणा मई 2025 में की गई थी। इसका शुभारंभ दिल्ली में 22 जनवरी 2026 को किया गया था। मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार का कहना है कि ECINET का विकास पूर्णतः विधिक प्रावधानों के अनुरूप है। यह प्लेटफॉर्म हिंदी-अंग्रेजी सहित संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल 22 भाषाओं में उपलब्ध है। सूचना प्रौद्योगिकी की महानिदेशक डॉ. सीमा खन्ना ने अनुसार इस मोबाइल ऐप को कोई भी व्यक्ति अपने मोबाइल पर प्ले स्टोर से डाउनलोड़ कर सकता है। उन्होंने बताया कि आज प्रौद्योगिकी केवल सहायक व्यवस्था नहीं, बल्कि एक रणनीतिक सशक्त माध्यम बन चुकी है। ECINET चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता, दक्षता, विश्वसनीयता तथा जनविश्वास को और मजबूत कर रहा है। ➡️ विश्व का सबसे बड़ा निर्वाचन सेवा प्लेटफॉर्म ECINET विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत की निर्वाचन सेवाओं को एक ही डिजिटल मंच पर उपलब्ध कराने वाला विश्व का सबसे बड़ा निर्वाचन सेवा प्लेटफॉर्म है। इसमें भारत निर्वाचन आयोग के 40 से अधिक मोबाइल ऐप एवं पोर्टलों का एकीकरण किया गया है। इस प्लेटफॉर्म का विकास भारत के संविधान, जन प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 एवं 1951, निर्वाचक पंजीकरण नियम, 1960 तथा निर्वाचन संचालन नियम, 1961 के पूर्ण अनुपालन में किया गया है। अब मतदाता, चुनाव अधिकारी, राजनीतिक दल एवं अन्य हितधारकों को एक ही प्लेटफॉर्म पर सभी प्रमुख निर्वाचन सेवाएं उपलब्ध हैं। ECINET का उद्देश्य अलग-अलग ऐप डाउनलोड करने और अलग-अलग लॉगिन की आवश्यकता समाप्त कर निर्वाचन सेवाओं को अधिक सरल, सुगम और डिजिटल बनाना है। ECINET नागरिकों, अभ्यर्थियों, राजनीतिक दलों तथा निर्वाचन अधिकारियों को एक सुरक्षित मंच पर जोड़ता है। इसके माध्यम से मतदाता पंजीकरण, निर्वाचक नामावली में खोज, आवेदन की स्थिति की जानकारी, उम्मीदवार संबंधी जानकारी, निर्वाचन अधिकारियों से संपर्क, बूथ स्तरीय अधिकारी (BLO) से कॉल बुक करने की सुविधा, ई-EPIC डाउनलोड, मतदान रुझान तथा शिकायत निवारण सहित अनेक महत्वपूर्ण सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध है। ➡️ ECINET पर इंडेक्स कार्ड एवं सांख्यिकीय प्रतिवेदन प्रकाशित ECINET के माध्यम से विधानसभा आम निर्वाचन एवं उपचुनाव-2026 के इंडेक्स कार्ड मतदान परिणाम घोषित होने के रिकॉर्ड 72 घंटे के भीतर उपलब्ध करा दिए गए हैं। उल्लेखनीय है कि इंडेक्स कार्ड एवं सांख्यिकीय प्रतिवेदनों के डिजिटल अद्यतन एवं त्वरित प्रकाशन की व्यवस्था निर्वाचन आयोग द्वारा पिछले एक वर्ष में शुरू की गई 30 से अधिक प्रमुख पहलों में से एक है। ECINET के प्रारंभ होने से पहले यह प्रक्रिया कई सप्ताह से लेकर कई महीनों तक चलती थी, क्योंकि क्षेत्रीय अधिकारियों द्वारा आंकड़ों का संकलन एवं प्रविष्टि मैन्युअल रूप से की जाती थी। इंडेक्स कार्ड में अभ्यर्थियों, मतदाताओं, डाले गए मतों, मतगणना, राजनीतिक दलवार एवं प्रत्याशीवार प्राप्त मतों सहित निर्वाचन से संबंधित विभिन्न आयामों की विस्तृत जानकारी उपलब्ध है। ये इंडेक्स कार्ड ECINET ऐप (About Elections → Current Elections → Index Cards) पर उपलब्ध हैं। ➡️ ECINET से किए जाने वाले प्रमुख कार्य नया मतदाता पंजीकरण (Voter Registration) कर सकते हैं। मतदाता सूची में अपना नाम खोज सकते हैं। वोटर आईडी या अन्य आवेदन की प्रगति को जांच सकते हैं। यहां से डिजिटल वोटर आईडी (e-Voter Card) डाउनलोड कर सकते हैं। मतदाता पहचान पत्र संबंधी शिकायत दर्ज कर सकते हैं। O (Booth Level Officer) से संपर्क या कॉल बुक कर सकते हैं। दिव्यांग मतदाताओं (Saksham) के लिए सुविधाएँ उपलब्ध हैं। यहां प्रत्याशियों का विवरण, शपथ पत्र और अन्य जानकारी देख सकते हैं। आदर्श आचार संहिता (MCC) उल्लंघन की शिकायत कर सकते हैं। वर्तमान चुनाव की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। पिछले चुनावों की जानकारी और विवरण देख सकते हैं। मतदान के दौरान मतदान प्रतिशत और रुझान देख सकते हैं। ECINET मोबाइल ऐप को ऐसे कर सकते हैं डाउनलोड़ भारत निर्वाचन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं। एंड्राइड एवं आईएसओ दोनों वर्जन की लिंक यहां उपलब्ध है। आप यहां क्यूआर कोड स्कैन करके भी ऐप को डाउनलोड़ कर सकते हैं। लिंक https://www.eci.gov.in/ict-app?utm ➡️ मीडिया के लिए ECINET की उपयोगिता ECINET ऐप मीडिया के लिए चुनावी जानकारी का एक विश्वसनीय, केंद्रीकृत और उपयोगी डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, तथ्यपरक और तेज चुनावी रिपोर्टिंग में सहायक है। इस ऐप में निर्वाचन संबंधी कई प्रकार की प्रमाणिक और आधिकारिक जानकारी उपलब्ध होती हैं। इनमें से कुछ इस प्रकार हैं। मतदाता सूची, मतदान केंद्र, चुनाव कार्यक्रम और अन्य चुनावी सेवाओं की जानकारी आसानी से प्राप्त की जा सकती है। चुनाव कवरेज के दौरान तथ्यों का त्वरित सत्यापन (Fact Verification) करने में मदद मिलती है। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी महत्वपूर्ण अपडेट और सूचनाओं तक शीघ्र पहुंच मिलती है। चुनावी रिपोर्टिंग के लिए विश्वसनीय एवं आधिकारिक डेटा उपलब्ध होने से समाचारों की सटीकता बढ़ती है। चुनाव संबंधी विभिन्न सेवाओं और सूचनाओं के लिए अलग-अलग ऐप या वेबसाइट पर जाने की आवश्यकता कम हो जाती है, जिससे समय की बचत होती है। Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP

Sagar, Madhya Pradesh | Aug 10, 2026

MORE NEWS

मकरोनिया चौराहे पर एक्सीडेंट मंदिर से टकराया बड़ा ट्रक नहीं हुई कोई जनहानि

मकरोनिया चौराहे पर एक्सीडेंट मंदिर से टकराया बड़ा ट्रक नहीं हुई कोई जनहानि

Sagar Nagar, Sagar | Aug 14, 2026

ललितपुर। बुंदेलखंड राज्य और PDA के सवाल पर पत्रकारों पर भड़क उठे मंत्री मनोहर लाल पंथ

ललितपुर। बुंदेलखंड राज्य और PDA के सवाल पर पत्रकारों पर भड़क उठे मंत्री मनोहर लाल पंथ

Sagar Nagar, Sagar | Aug 14, 2026

➡️ सेल्फ एम्प्लॉयमेंट प्रोजेक्ट अंतर्गत प्रशिक्षण एवं आवेदन प्रक्रिया

सेल्फ एम्प्लॉयमेंट प्रोजेक्ट के अंतर्गत कृषि, उद्यानिकी, मत्स्य, पशुपालन, आजीविका एवं वाटरशेड विभाग के ब्लॉक पदाधिकारियों को प्राप्त आवेदन पत्रों को संबंधित बैंकों में ऑनलाइन प्रस्तुत करने की प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी एवं प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

उद्यानिकी विभाग द्वारा AIF, PMFME एवं NHM योजनाओं के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों से आवेदन प्राप्त करने तथा उन्हें ऑनलाइन बैंकिंग प्रक्रिया के माध्यम से प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। इसी प्रकार पशुपालन विभाग द्वारा विभागीय योजनाओं के अंतर्गत हितग्राहियों से आवेदन प्राप्त करने एवं ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया समझाई गई। कृषि एवं मत्स्य विभाग द्वारा भी विभागीय योजनाओं के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों से आवेदन प्राप्त करने, आवश्यक दस्तावेजों एवं आवेदन को ऑनलाइन करने की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी प्रदान की गई।

एलडीएम (LDM) सर द्वारा विभिन्न बैंकों में प्राप्त आवेदनों को ऑनलाइन प्रस्तुत करने, बैंक स्तर पर आवेदन की प्रक्रिया तथा प्रकरणों के त्वरित निराकरण के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षण का उद्देश्य प्राप्त आवेदनों को शीघ्रता से ऑनलाइन कराकर संबंधित बैंकों को प्रेषित करना तथा पात्र हितग्राहियों को स्वरोजगार स्थापित करने हेतु बैंक ऋण एवं विभागीय योजनाओं का लाभ समय-सीमा में उपलब्ध कराना है।

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar

➡️ सेल्फ एम्प्लॉयमेंट प्रोजेक्ट अंतर्गत प्रशिक्षण एवं आवेदन प्रक्रिया सेल्फ एम्प्लॉयमेंट प्रोजेक्ट के अंतर्गत कृषि, उद्यानिकी, मत्स्य, पशुपालन, आजीविका एवं वाटरशेड विभाग के ब्लॉक पदाधिकारियों को प्राप्त आवेदन पत्रों को संबंधित बैंकों में ऑनलाइन प्रस्तुत करने की प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी एवं प्रशिक्षण प्रदान किया गया। उद्यानिकी विभाग द्वारा AIF, PMFME एवं NHM योजनाओं के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों से आवेदन प्राप्त करने तथा उन्हें ऑनलाइन बैंकिंग प्रक्रिया के माध्यम से प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। इसी प्रकार पशुपालन विभाग द्वारा विभागीय योजनाओं के अंतर्गत हितग्राहियों से आवेदन प्राप्त करने एवं ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया समझाई गई। कृषि एवं मत्स्य विभाग द्वारा भी विभागीय योजनाओं के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों से आवेदन प्राप्त करने, आवश्यक दस्तावेजों एवं आवेदन को ऑनलाइन करने की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। एलडीएम (LDM) सर द्वारा विभिन्न बैंकों में प्राप्त आवेदनों को ऑनलाइन प्रस्तुत करने, बैंक स्तर पर आवेदन की प्रक्रिया तथा प्रकरणों के त्वरित निराकरण के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षण का उद्देश्य प्राप्त आवेदनों को शीघ्रता से ऑनलाइन कराकर संबंधित बैंकों को प्रेषित करना तथा पात्र हितग्राहियों को स्वरोजगार स्थापित करने हेतु बैंक ऋण एवं विभागीय योजनाओं का लाभ समय-सीमा में उपलब्ध कराना है। CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar

Sagar, Madhya Pradesh | Aug 13, 2026

➡️ स्वतंत्रता दिवस परेड का अंतिम पूर्वाभ्यास हुआ संपन्न

 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले मुख्य समारोह एवं कार्यक्रमों का आज अंतिम पूर्वाभ्यास संपन्न हुआ। पूर्वाभ्यास कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर निगम आयुक्त श्री राजकुमार खत्री एवं पुलिस अधीक्षक श्री अनुराग सुजानिया ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इसके पश्चात अधिकारियों ने परेड का निरीक्षण किया।

पुलिस बल, एनसीसी एवं शौर्य दल की टुकड़ियों द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट का प्रदर्शन किया गया। इसके बाद छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। अधिकारियों ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का जायजा लेते हुए आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर सिटी मजिस्ट्रेट श्री शैलेन्द्र द्विवेदी, सागर एसडीएम श्री रोहित वर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं स्कूली छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar

➡️ स्वतंत्रता दिवस परेड का अंतिम पूर्वाभ्यास हुआ संपन्न 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले मुख्य समारोह एवं कार्यक्रमों का आज अंतिम पूर्वाभ्यास संपन्न हुआ। पूर्वाभ्यास कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर निगम आयुक्त श्री राजकुमार खत्री एवं पुलिस अधीक्षक श्री अनुराग सुजानिया ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इसके पश्चात अधिकारियों ने परेड का निरीक्षण किया। पुलिस बल, एनसीसी एवं शौर्य दल की टुकड़ियों द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट का प्रदर्शन किया गया। इसके बाद छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। अधिकारियों ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का जायजा लेते हुए आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर सिटी मजिस्ट्रेट श्री शैलेन्द्र द्विवेदी, सागर एसडीएम श्री रोहित वर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं स्कूली छात्र-छात्राएं मौजूद थे। CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar

Sagar, Madhya Pradesh | Aug 13, 2026

viral video - कोबरा ने रोका जेसीबी का रास्ता

viral video - कोबरा ने रोका जेसीबी का रास्ता

Sagar Nagar, Sagar | Aug 14, 2026

➡️ ECINET बना निर्वाचन सेवाओं का लोकप्रिय डिजिटल प्लेटफॉर्म ➡️ 10 करोड़ से अधिक यूजर्स ने डाउनलोड किया ऐप, एक ही मंच पर मिल रहीं सभी प्रमुख चुनावी सेवाएं ➡️ मतदाता पंजीकरण से लेकर e-EPIC, शिकायत निवारण और चुनावी जानकारी तक सुविधाएं उपलब्ध भारत निर्वाचन आयोग का ECINET नामक एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म उपयोगिता के लिहाज से लोकप्रिय हो रहा है। आयोग के इस मोबाइल ऐप को लगभग 10 करोड़ 80 लाख यूजर्स ने डाउनलोड किया है। यह प्लेटफॉर्म निर्वाचन संबंधी सभी जानकारी एवं सेवाओं के लिए एक समग्र डिजिटल मंच है। ECINET की परिकल्पना भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार ने निर्वाचन आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू एवं डॉ. विवेक जोशी के साथ मिलकर की थी। इसके विकास की घोषणा मई 2025 में की गई थी। इसका शुभारंभ दिल्ली में 22 जनवरी 2026 को किया गया था। मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार का कहना है कि ECINET का विकास पूर्णतः विधिक प्रावधानों के अनुरूप है। यह प्लेटफॉर्म हिंदी-अंग्रेजी सहित संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल 22 भाषाओं में उपलब्ध है। सूचना प्रौद्योगिकी की महानिदेशक डॉ. सीमा खन्ना ने अनुसार इस मोबाइल ऐप को कोई भी व्यक्ति अपने मोबाइल पर प्ले स्टोर से डाउनलोड़ कर सकता है। उन्होंने बताया कि आज प्रौद्योगिकी केवल सहायक व्यवस्था नहीं, बल्कि एक रणनीतिक सशक्त माध्यम बन चुकी है। ECINET चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता, दक्षता, विश्वसनीयता तथा जनविश्वास को और मजबूत कर रहा है। ➡️ विश्व का सबसे बड़ा निर्वाचन सेवा प्लेटफॉर्म ECINET विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत की निर्वाचन सेवाओं को एक ही डिजिटल मंच पर उपलब्ध कराने वाला विश्व का सबसे बड़ा निर्वाचन सेवा प्लेटफॉर्म है। इसमें भारत निर्वाचन आयोग के 40 से अधिक मोबाइल ऐप एवं पोर्टलों का एकीकरण किया गया है। इस प्लेटफॉर्म का विकास भारत के संविधान, जन प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 एवं 1951, निर्वाचक पंजीकरण नियम, 1960 तथा निर्वाचन संचालन नियम, 1961 के पूर्ण अनुपालन में किया गया है। अब मतदाता, चुनाव अधिकारी, राजनीतिक दल एवं अन्य हितधारकों को एक ही प्लेटफॉर्म पर सभी प्रमुख निर्वाचन सेवाएं उपलब्ध हैं। ECINET का उद्देश्य अलग-अलग ऐप डाउनलोड करने और अलग-अलग लॉगिन की आवश्यकता समाप्त कर निर्वाचन सेवाओं को अधिक सरल, सुगम और डिजिटल बनाना है। ECINET नागरिकों, अभ्यर्थियों, राजनीतिक दलों तथा निर्वाचन अधिकारियों को एक सुरक्षित मंच पर जोड़ता है। इसके माध्यम से मतदाता पंजीकरण, निर्वाचक नामावली में खोज, आवेदन की स्थिति की जानकारी, उम्मीदवार संबंधी जानकारी, निर्वाचन अधिकारियों से संपर्क, बूथ स्तरीय अधिकारी (BLO) से कॉल बुक करने की सुविधा, ई-EPIC डाउनलोड, मतदान रुझान तथा शिकायत निवारण सहित अनेक महत्वपूर्ण सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध है। ➡️ ECINET पर इंडेक्स कार्ड एवं सांख्यिकीय प्रतिवेदन प्रकाशित ECINET के माध्यम से विधानसभा आम निर्वाचन एवं उपचुनाव-2026 के इंडेक्स कार्ड मतदान परिणाम घोषित होने के रिकॉर्ड 72 घंटे के भीतर उपलब्ध करा दिए गए हैं। उल्लेखनीय है कि इंडेक्स कार्ड एवं सांख्यिकीय प्रतिवेदनों के डिजिटल अद्यतन एवं त्वरित प्रकाशन की व्यवस्था निर्वाचन आयोग द्वारा पिछले एक वर्ष में शुरू की गई 30 से अधिक प्रमुख पहलों में से एक है। ECINET के प्रारंभ होने से पहले यह प्रक्रिया कई सप्ताह से लेकर कई महीनों तक चलती थी, क्योंकि क्षेत्रीय अधिकारियों द्वारा आंकड़ों का संकलन एवं प्रविष्टि मैन्युअल रूप से की जाती थी। इंडेक्स कार्ड में अभ्यर्थियों, मतदाताओं, डाले गए मतों, मतगणना, राजनीतिक दलवार एवं प्रत्याशीवार प्राप्त मतों सहित निर्वाचन से संबंधित विभिन्न आयामों की विस्तृत जानकारी उपलब्ध है। ये इंडेक्स कार्ड ECINET ऐप (About Elections → Current Elections → Index Cards) पर उपलब्ध हैं। ➡️ ECINET से किए जाने वाले प्रमुख कार्य नया मतदाता पंजीकरण (Voter Registration) कर सकते हैं। मतदाता सूची में अपना नाम खोज सकते हैं। वोटर आईडी या अन्य आवेदन की प्रगति को जांच सकते हैं। यहां से डिजिटल वोटर आईडी (e-Voter Card) डाउनलोड कर सकते हैं। मतदाता पहचान पत्र संबंधी शिकायत दर्ज कर सकते हैं। O (Booth Level Officer) से संपर्क या कॉल बुक कर सकते हैं। दिव्यांग मतदाताओं (Saksham) के लिए सुविधाएँ उपलब्ध हैं। यहां प्रत्याशियों का विवरण, शपथ पत्र और अन्य जानकारी देख सकते हैं। आदर्श आचार संहिता (MCC) उल्लंघन की शिकायत कर सकते हैं। वर्तमान चुनाव की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। पिछले चुनावों की जानकारी और विवरण देख सकते हैं। मतदान के दौरान मतदान प्रतिशत और रुझान देख सकते हैं। ECINET मोबाइल ऐप को ऐसे कर सकते हैं डाउनलोड़ भारत निर्वाचन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं। एंड्राइड एवं आईएसओ दोनों वर्जन की लिंक यहां उपलब्ध है। आप यहां क्यूआर कोड स्कैन करके भी ऐप को डाउनलोड़ कर सकते हैं। लिंक https://www.eci.gov.in/ict-app?utm ➡️ मीडिया के लिए ECINET की उपयोगिता ECINET ऐप मीडिया के लिए चुनावी जानकारी का एक विश्वसनीय, केंद्रीकृत और उपयोगी डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, तथ्यपरक और तेज चुनावी रिपोर्टिंग में सहायक है। इस ऐप में निर्वाचन संबंधी कई प्रकार की प्रमाणिक और आधिकारिक जानकारी उपलब्ध होती हैं। इनमें से कुछ इस प्रकार हैं। मतदाता सूची, मतदान केंद्र, चुनाव कार्यक्रम और अन्य चुनावी सेवाओं की जानकारी आसानी से प्राप्त की जा सकती है। चुनाव कवरेज के दौरान तथ्यों का त्वरित सत्यापन (Fact Verification) करने में मदद मिलती है। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी महत्वपूर्ण अपडेट और सूचनाओं तक शीघ्र पहुंच मिलती है। चुनावी रिपोर्टिंग के लिए विश्वसनीय एवं आधिकारिक डेटा उपलब्ध होने से समाचारों की सटीकता बढ़ती है। चुनाव संबंधी विभिन्न सेवाओं और सूचनाओं के लिए अलग-अलग ऐप या वेबसाइट पर जाने की आवश्यकता कम हो जाती है, जिससे समय की बचत होती है। Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP - Sagar News