⬇️उत्तराखण्ड बना पूर्ण साक्षर राज्य , अधिसूचना जारी⬇️
राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 और उल्लास (ULLAS) नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत निर्धारित साक्षरता मानकों को पूरा करने के बाद उत्तराखंड को आधिकारिक रूप से पूर्ण साक्षर राज्य घोषित कर दिया गया है।
माध्यमिक शिक्षा अनुभाग-03 की ओर से 8 जुलाई 2026 को जारी अधिसूचना के अनुसार, राज्यपाल की सहर्ष स्वीकृति के बाद यह घोषणा की गई। उत्तराखंड ने शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा निर्धारित साक्षरता मानकों को सफलतापूर्वक पूरा किया है।
इसी के साथ उत्तराखंड देश के पूर्ण साक्षर राज्यों की सूची में शामिल हो गया है। इसे राज्य के लिए शिक्षा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि माना जा रहा है। सरकार ने इस उपलब्धि का श्रेय शिक्षा विभाग, शिक्षकों, स्वयंसेवकों और जनसहभागिता को दिया है।