गोरखपुर के कैंपियरगंज में सोशल मीडिया पर एके-47, महाकाल और अन्य नामों से ग्रुप बनाकर आक्रामक मैसेज, फोटो और पोस्ट शेयर करने वाले 13 युवकों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। खबर के मुताबिक, पुलिस का कहना है कि इन ग्रुपों की लगातार शिकायत मिल रही थी और कुछ पोस्ट से शांति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका थी। सोशल मीडिया की निगरानी के दौरान युवकों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पकड़े गए युवकों की उम्र 18 से 30 साल के बीच बताई जा रही है। एसएसपी के निर्देश पर बनी स्पेशल टीम लगातार सोशल मीडिया पर नजर रख रही है। खबर के मुताबिक एसपी नॉर्थ ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया है कि सोशल मीडिया पर आक्रामकता फैलाने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। सोशल मीडिया की लगातार निगरानी की जा रही है।
#Gorakhpur #GorakhpurKhabar #GorakhpurNews