*पैदल रास्ते में व्यक्ति को घेरकर ₹750 की लूट, कुल्लू पुलिस की त्वरित कार्रवाई-तीन आरोपी गिरफ्तार*
पुलिस थाना कुल्लू में एक अभियोग अंतर्गत धारा 309(4) एवं 3(5) BNS के तहत लूट का मामला दर्ज किया गया था। पीड़ित के अनुसार, दिनांक 10.09.2026 को रामशीला से देवधार की ओर पैदल जाते समय तीन युवकों ने उसे रास्ते में घेरकर व पकड़कर उसकी जेब से नकदी व एक चाबी लूट करके मौका से फरार हो गए।
मामले की सूचना मिलते ही कुल्लू पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में गांव कोको, चालौडी, तहसील बंजार निवासी 28 वर्षीय युवक; गांव सिधारा ग्राहन, तहसील कुल्लू निवासी 23 वर्षीय युवक तथा गांव लोरन, ढालपुर, कुल्लू निवासी 23 वर्षीय युवक शामिल हैं।
तीनों आरोपियों को आज दिनांक 12.09.2026 को माननीय CJM न्यायालय, कुल्लू के समक्ष पेश किया जा रहा है। मामले में आगामी जांच एवं आवश्यक कानूनी कार्रवाई जारी है।