
रेवाड़ी में सीएम फ्लाइंग ने इंटेलिजेंस की सूचना पर एक अवैध पान मसाला, सुपारी, गुटखा और तंबाकू बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। फैक्ट्री से भारी मात्रा में सामान बरामद हुआ। अधिकारियों के मुताबिक, यह फैक्ट्री एक्साइज विभाग की इंस्पेक्टर के पति की है। यह फैक्ट्री नूंह में रजिस्टर्ड है, लेकिन इसे गैर-कानूनी तरीके से रेवाड़ी में चलाया जा रहा था। इसका लाइसेंस भी मई माह में एक्सपायर हो चुका है। मौके पर पुलिस, फायर ब्रिगेड, डीटीपी और बिजली विभाग की टीम बुलाई गई है, जो जांच में जुटी हैं।
सीएम फ्लाइंग के अधिकारियों के मुताबिक, यह फैक्ट्री दो साल से रेवाड़ी के रामगढ़ रोड पर चल रही थी। फैक्ट्री के बाहर कोई बोर्ड भी नहीं लगा था यानी चोरी छुपे ही इसका संचालन किया जा रहा था।
अधिकारियों के मुताबिक, फैक्ट्री मालिक की पत्नी रेवाड़ी में ही एक्साइज विभाग में तैनात है। पता किया जा रहा है कि क्या पत्नी का भी इस फैक्ट्री में कोई रोल है। मौके पर बिजली विभाग, डीटीपी, खाद्य आपूर्ति और फायर ब्रिगेड विभाग की टीम मौजूद है
#Rewari #rewarireels #CMFlying #GurugramProperty #Faridabadnews #viralreelsシ #viralreelschallenge #viralvideochallenge #viralreels
Nayab Saini The Kurukshetraप्यारा हिंदुस्तान