
*ब्लैक फिल्म लगाकर वाहन चलाने वालें पर पी.एल.ए. पुलिस की सख्त कार्रवाई, नियम तोड़ने वालों को किसी भी कीमत पर नहीं मिलेगी छूट : एसपी सिद्धान्त जैन*
हिसार, 13 जुलाई। पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस के निर्देशानुसार जिले में यातायात नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने के लिए विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है। अभियान के तहत ब्लैक फिल्म लगे वाहनों सहित यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में पुलिस चौकी पी.एल.ए. प्रभारी एएसआई अनुप द्वारा पी.एल. मार्केट क्षेत्र में चेकिंग के दौरान ब्लैक फिल्म लगी एक स्कॉर्पियो गाड़ी को रोककर नियमानुसार 10,000 रुपये का चालान किया गया। वाहन चालक की मौके पर ही ब्लैक फिल्म हटाई गई ।
पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धान्त जैन ने कहा कि वाहनों पर अवैध ब्लैक फिल्म लगाना मोटर वाहन अधिनियम एवं सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों का उल्लंघन है। इस प्रकार की फिल्म का उपयोग अपराधियों द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए भी किया जा सकता है, जिससे कानून-व्यवस्था और सुरक्षा संबंधी चुनौतियां उत्पन्न होती हैं। इसलिए ऐसे मामलों में हिसार पुलिस द्वारा बिना किसी रियायत के सख्त कार्रवाई की जा रही है।
उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि वे अपने वाहनों पर लगी अवैध ब्लैक फिल्म स्वयं हटवा दें तथा सभी यातायात नियमों का पालन करें। नियमों की अनदेखी करने वालों के विरुद्ध भविष्य में भी इसी प्रकार अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
हिसार पुलिस का संदेश स्पष्ट है—यातायात नियमों का पालन करें, सुरक्षित रहें और अनावश्यक कानूनी कार्रवाई से बचें।
Uklana, Hissar | Jul 13, 2026