Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
चोरी
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Pmmodi
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
महाराष्ट्र

पुलिस प्रेस नोट 01 जुलाई 2026 बंधक बनाकर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने के मामले में एक गिरफ्तार, भेजा जेल, अन्य की तलाश के लिए छापेमारी जारी... थाना डबुआ की टीम ने घटना में प्रयुक्त स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को भी बरामद किया फरीदाबाद: थाना डबुआ क्षेत्र में एक युवक के साथ कथित रूप से मारपीट करने, बंधक बनाकर रखने तथा जान से मारने की धमकी देने के मामले में थाना डबुआ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 30 जून को एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान मोहित निवासी डबुआ कॉलोनी, फरीदाबाद के रूप में हुई है। जिसको माननीय अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस टीम ने घटना में प्रयुक्त स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को भी बरामद कर लिया है। जांच में सामने आया कि शिकायतकर्ता राहुल और उसका साथी डबुआ मंडी के बाहर रेहड़ी लगाते हैं। आरोपित बोंचा और मन्नू कथित रूप से रेहड़ी संचालकों से रेहडी लगाने के पैसे मांगते थे‌। शिकायतकर्ता से भी उन्होंने पैसे मांगे थे परंतु शिकायतकर्ता ने देने से मना कर दिया। जिस पर आरोपीगण बोंचा, मन्नू और मोहित, शिकायतकर्ता राहुल व उसके साथी को जबरदस्ती स्कूटी व मोटरसाइकिल पर बैठाकर डबुआ कॉलोनी स्थित एक मकान पर ले गये, जहां पर उनके साथ मारपीट की। पुलिस प्रवक्ता अनुसार राहुल निवासी डबुआ कॉलोनी, फरीदाबाद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 26 जून को बोंचा, चिराग और मोहित उसको व साथी जितेंद्र को प्याली चौक के पास स्थित एक खाने की दुकान से स्कूटी पर बैठाकर डबुआ कॉलोनी में अपने एक साथी के घर ले गए। वहां उन्होंने उनको बंधक बनाकर रखा व मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी गई। जिसकी शिकायत पर थाना डबुआ में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। प्रवक्ता, फरीदाबाद पुलिस

Faridabad, Faridabad | Jul 2, 2026

MORE NEWS