
अनूपगढ़ पुलिस और एएनटीएफ ने सयुंक्त रूप से नशे के खिलाफ की कार्यवाही,
96 ग्राम हेरोइन सहित आरोपी गिरफ्तार
अनूपगढ़ सीमावर्ती क्षेत्र में नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्यवाही करते हुए 96 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) कर बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। एसएचओ ईश्वर प्रसाद जांगिड़ ने बताया कि अनूपगढ़ पुलिस थाने और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) श्रीगंगानगर की संयुक्त टीम नशे की रोकथाम के लिए नेशनल हाइवे नम्बर 911 पर गश्त कर रही थी। गश्त के दौरान अनूपगढ़ के गांव बांडा के पास एक संदिग्ध व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस टीम को व्यक्ति की गतिविधियों पर शक हुआ तो गश्त कर रही टीम ने उस व्यक्ति को रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 96 ग्राम अवैध हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी महेन्द्र सिंह (40) पुत्र चानन सिंह निवासी बांडा को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। इस कार्रवाई को सफल बनाने में एएनटीएफ श्रीगंगानगर के कांस्टेबल रामकृष्ण की विशेष भूमिका रही। संयुक्त कार्रवाई में कांस्टेबल हरकेश, सतनाम सिंह, राजेश कुमार तथा चालक राजेंद्र कुमार के साथ एएनटीएफ के चौकी प्रभारी गणेश (एएसआई), आरिफ हुसैन, रामकृष्ण, घनश्याम, जया और रामकुमार शामिल रहे।