
कासगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 33 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायालय में किया गया पेश
जनपदभर में चलाए गए विशेष अभियान में विभिन्न थाना क्षेत्रों से फरार वारंटियों को दबोचा गया
कासगंज, 12 जुलाई 2026। पुलिस अधीक्षक ओ.पी. सिंह के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार के पर्यवेक्षण में वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कासगंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 33 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों के खिलाफ विभिन्न मामलों में न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट जारी हुए थे, लेकिन वे लगातार अदालत में उपस्थित नहीं हो रहे थे। अभियान के दौरान जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में दबिश देकर सभी वारंटियों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार वारंटी अभियुक्तों में थाना कासगंज से 4, सोरों से 8, ढोलना से 2, सहावर से 1, अमांपुर से 1, सुन्नगढ़ी से 2, पटियाली से 5, गंजडुंडवारा से 4, सिढ़पुरा से 3 तथा सिकंदरपुर वैश्य से 3 अभियुक्त शामिल हैं।
कासगंज पुलिस ने बताया कि न्यायालय के आदेशों का पालन सुनिश्चित कराने और फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।