
*Thesaharanpurvoice/news7*
*सच्चाई के साथ हरदम*
*👉🏾👉🏾कांवड़ यात्रा 2026: सहसपुर–सहारनपुर बॉर्डर पर यूपी–उत्तराखंड पुलिस की संयुक्त बैठक, सुरक्षा को लेकर बनी रणनीति!!*
*👉🏾👉🏾श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता कांवड़ यात्रा से पहले दोनों राज्यों की पुलिस ने तैयार किया संयुक्त एक्शन प्लान!!*
_देहरादून/सहारनपुर। आगामी कांवड़ यात्रा-2026 को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार को सहसपुर क्षेत्र के धर्मावाला में उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश पुलिस अधिकारियों की संयुक्त बॉर्डर बैठक आयोजित की गई। बैठक में यात्रा के दौरान सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, कानून-व्यवस्था और दोनों राज्यों की पुलिस के बीच बेहतर समन्वय को लेकर महत्वपूर्ण रणनीति तैयार की गई!! इसमें क्षेत्राधिकारी बेहट, प्रिया यादव प्रभारी निरीक्षक मिर्जापुर, सूबे सिंह चौकी प्रभारी बादशाही बाग नरेश चौधरी एवं उत्तराखंड पुलिस की ओर से प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सहसपुर, उप निरीक्षक कोतवाली विकासनगर, चौकी प्रभारी धर्मावाला, कुल्हाल और हरबर्टपुर मौजूद रहे!! इस महत्वपूर्ण बातचीत में कांवड़ यात्रा के दौरान संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी, यातायात प्रबंधन, सूचना के त्वरित आदान-प्रदान तथा किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए संयुक्त कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई!अधिकारियों ने दोनों राज्यों की पुलिस के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखते हुए यात्रा को सुरक्षित एवं सुचारु रूप से संपन्न कराने का संकल्प दोहराया!!अधिकारियों ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी! इसके लिए उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश पुलिस पूरी मुस्तैदी, सतर्कता और आपसी तालमेल के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेगी!!_