Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
रेलवे
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Dm
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अनिल
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana

चरखी दादरी बस स्टैंड से चोरी हुई रोडवेज बस:राजस्थान के चित्तौड़गढ़ से बरामद; फास्टैग की मदद से लोकेशन का पता लगा चरखी दादरी:- भिवानी जिले के लोहारू सब डिपो की हरियाणा रोडवेज बस चरखी दादरी बस स्टैंड से चोरी होने का मामला सामने आया है। बस शुक्रवार रात अपने निर्धारित रूट से चरखी दादरी पहुंची थी और नाइट स्टे के लिए बस स्टैंड पर खड़ी की गई थी। इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति बस लेकर फरार हो गया। सूचना मिलते ही रोडवेज अधिकारियों और पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। तकनीकी सहायता और फास्टैग की मदद से बस को ट्रेस किया गया, जिसके बाद वह राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले से बरामद कर ली गई। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। रात को बस स्टैंड से लेकर फरार हुआ व्यक्ति भिवानी रोडवेज के महाप्रबंधक दीपक कुंडू ने बताया कि लोहारू सब डिपो की बस शुक्रवार रात लोहारू से चरखी दादरी पहुंची थी। रात को विश्राम (नाइट स्टे) के कारण बस को बस स्टैंड पर खड़ा किया गया था। रात करीब 9 बजे अज्ञात व्यक्ति बस को लेकर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही चालक-परिचालक ने तुरंत पुलिस को शिकायत दी। फास्टैग की मदद से लोकेशन हुई ट्रैक बस चोरी होने के बाद रोडवेज अधिकारियों ने बस पर लगे फास्टैग की मदद से उसकी लोकेशन ट्रैक की। बस जैसे-जैसे विभिन्न टोल प्लाजा से गुजरती रही, फास्टैग से टोल कटने के संदेश मिलते रहे। इन्हीं संकेतों के आधार पर बस की लोकेशन का पता चलता गया और आखिरकार राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले में बस बरामद कर ली गई। 8:53 बजे बस स्टैंड से निकली बस चरखी दादरी बस स्टैंड के सहायक प्रबंधक सतीश कुमार ने बताया कि लोहारू सब डिपो की बस शुक्रवार रात बस स्टैंड पर खड़ी थी। रात करीब 8:53 बजे एक अज्ञात व्यक्ति बस लेकर चला गया। सूचना मिलते ही पुलिस को अवगत कराया गया और बस की तलाश शुरू कर दी गई। उन्होंने कहा कि चोरी करने वाले के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। राजस्थान पुलिस के सहयोग से मिली बस चरखी दादरी सिटी थाना प्रभारी चंद्रशेखर ने बताया कि बस चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हो गई थी। जांच के दौरान पता चला कि बस राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले में पहुंच गई है। वहां के चंदोरिया थाना पुलिस से संपर्क कर बस को रुकवाया गया। चरखी दादरी पुलिस की टीम भी मौके के लिए रवाना हो गई है। बस मिलने के बाद अब यह जांच की जा रही है कि आरोपी बस को किस उद्देश्य से लेकर गया था और उसके साथ कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल था या नहीं। जांच के बाद होगा खुलासा पुलिस का कहना है कि बस को सुरक्षित बरामद कर लिया गया है। अब आरोपी की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही बस चोरी के पीछे की मंशा और पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जांच की जा रही है।