#बहादुरगंज: बहादुरगंज विधानसभा क्षेत्र के देशियाटोली पंचायत के धापड़ बस्ती निवासी मोहसिन आलम के हाल ही में हुए ट्रेन हादसे में असामयिक निधन के बाद #AIMIM विधायक ML A Tauseef Alam तौसीफ आलम रविवार को उनके घर पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और दुख की इस घड़ी में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
इस दौरान विधायक तौसीफ आलम ने मृतक के परिजनों को ₹15,000 की आर्थिक सहायता भी प्रदान की तथा परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। उनके साथ स्थानीय कार्यकर्ता और समर्थक भी मौजूद रहे।
#Bahadurganj #KishanganjNews