
विश्व पर्यावरण दिवस पर उपायुक्त सहित कई अधिकारियों ने किया पौधरोपण, जिलावासियों से एक पेड़ लगाने का किया अपील।
देवघर :–विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने शुक्रवार को समाहरणालय परिसर में लीची का फलदार पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश दिया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, नगर आयुक्त रोहित सिन्हा, अपर समाहर्ता हीरा कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार सहित जिला स्तरीय अधिकारियों ने भी फलदार पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
मौके पर मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए उपायुक्त श्री भुवानिया ने जिलेवासियों से अपील की कि वे विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अपने घरों एवं आसपास के क्षेत्रों में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण, संवर्धन एवं विकास के लिए सामूहिक संकल्प लेने की आवश्यकता है।
उपायुक्त ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए विश्व पर्यावरण दिवस की शुरुआत की गई थी। पर्यावरण संरक्षण को वास्तविक मजबूती तभी मिलेगी जब समाज का प्रत्येक व्यक्ति इसमें अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएगा। उन्होंने अधिक से अधिक पौधरोपण करने तथा लगाए गए पौधों की देखभाल सुनिश्चित करने पर भी बल दिया।
#विश्व_पर्यावरण_दिवस #WorldEnvironmentDay #Deoghar #DCDeoghar #SaurabhKumarBhuvania #PlantationDrive #TreePlantation #GoGreen #SaveEnvironment #GreenDeoghar #JharkhandNews #EnvironmentProtection #ClimateAction #PlantATree #EnvironmentalAwareness #HaritJharkhand #NewsUpdate #DeogharNews #GreenFuture #EcoFriendly