Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
मौत
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
Karnataka
Aap

जेलों में योग से जागरूकता और स्वास्थ्य का संदेश ________________ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योग सप्ताह अभियान सम्पन्न ________________ बंदियों में सकारात्मक सोच और मानसिक शांति के लिए विशेष पहल ________________ खरगोन 21 जून 2026। म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री अखिलेश जोशी के मार्गदर्शन तथा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुश्री प्रीति जैन के निर्देशन में जिले की समस्त जेलों में योग सप्ताह अभियान का आयोजन किया गया। जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री चन्द्रेश मण्डलोई के समन्वय से 15 जून 2026 से 21 जून 2026 तक जिला जेल खरगोन, उपजेल कसरावद, बड़वाह, महेश्वर एवं मण्डलेश्वर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में यह अभियान संचालित किया गया। योग सप्ताह के अंतर्गत आयोजित शिविरों में जेल बंदियों एवं जेल स्टाफ को योग के महत्व, नियमित योगाभ्यास से होने वाले शारीरिक एवं मानसिक लाभों तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की जानकारी दी गई। प्रशिक्षित योग प्रशिक्षकों द्वारा ऑनलाइन माध्यम से योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया गया, जिससे बंदियों को मानसिक शांति एवं आत्म-संयम की दिशा में प्रेरणा मिली। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बंदियों में सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास, मानसिक संतुलन एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता विकसित करना रहा। शिविर के दौरान बंदियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए नियमित योग को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने का संकल्प लिया। 21 जून 2026 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विशेष योग सत्र आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में बंदियों सहित जेल अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने योग को स्वस्थ, संतुलित एवं अनुशासित जीवन का आधार बताते हुए नियमित योगाभ्यास के लिए प्रेरित किया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं प्रधान जिला न्यायाधीश ने बताया कि भविष्य में भी जेलों में बंदियों के उत्तम स्वास्थ्य, मानसिक सशक्तिकरण एवं जागरूकता के लिए इस प्रकार के योग एवं जनकल्याणकारी शिविर निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे। #JansamparkMP #InternationalYogaDay #khargone

MORE NEWS