लखनऊ के कैफे मालिक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में गिरफ्तार मॉडल श्रद्धा दुबे से पुलिस की पूछताछ जारी है। सूत्रों के मुताबिक, गुरुवार को श्रद्धा से करीब 5 घंटे तक पूछताछ की गई, लेकिन वह कथित तौर पर जांच में सहयोग नहीं कर रही है। पुलिस 9 अक्टूबर की शाम हुई घटना की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। श्रद्धा, उसकी बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर तनवीर अली उर्फ दानिश से पहले अलग-अलग और फिर आमने-सामने बैठाकर सवाल किए गए।
#LucknowNews #ShraddhaDubey #ShivaSharmaCase #UttarPradesh
Amroha, Amroha | Oct 22, 2026