
बीएमसी नर्सिंग कॉलेज को मिली 60 सीटों की मंजूरी, बुंदेलखंड के विद्यार्थियों को बड़ी सौगात
सागर। बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (बीएमसी) के शासकीय कॉलेज ऑफ नर्सिंग को 60 सीटों की मंजूरी मिली है। यह उपलब्धि डीन डॉ. पी.एस. ठाकुर के पिछले दो वर्षों से किए जा रहे निरंतर प्रयासों और प्रशासनिक पहल का परिणाम बताई जा रही है।
वर्ष 2024 में नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश पर रोक लगने के बाद संस्थान की व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर पुनः मान्यता एवं सीटें बहाल कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। आखिरकार 60 नर्सिंग सीटों की मंजूरी मिलने से सागर सहित पूरे बुंदेलखंड क्षेत्र में नर्सिंग शिक्षा को नई दिशा मिलेगी।
इस उपलब्धि पर डीन डॉ. पी.एस. ठाकुर ने मुख्यमंत्री Dr Mohan Yadav उपमुख्यमंत्री श्रीराजेंद्र शुक्ल का आभार व्यक्त किया।
क्षेत्रीय विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ
60 सीटों की उपलब्धता से सागर के अलावा दमोह, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी सहित बुंदेलखंड के विद्यार्थियों को अपने क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण नर्सिंग शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। इससे विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए बड़े शहरों की ओर जाने की आवश्यकता कम होगी।
स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी मजबूती
नर्सिंग शिक्षा के विस्तार से भविष्य में प्रशिक्षित एवं दक्ष नर्सिंग स्टाफ तैयार होगा, जिसका लाभ बीएमसी सागर सहित आसपास के शासकीय अस्पतालों को मिलेगा। इससे मरीजों की बेहतर देखभाल और क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।
बीएमसी के मीडिया प्रभारी डॉ. सौरभ जैन ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि डीन डॉ. पी.एस. ठाकुर के कुशल नेतृत्व और सतत प्रयासों से यह सफलता हासिल हुई है। उन्होंने 60 नर्सिंग सीटों की मंजूरी को बीएमसी के शैक्षणिक एवं चिकित्सीय विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।
#BMC #Sagar #NursingCollege #NursingSeats #Bundelkhand #SagarNews #MadhyaPradesh #JansamparkMP #CMMP #DrMohanYadav #HealthNews
Malthon, Sagar | Aug 22, 2026