Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
Karnataka
Education
Rss
Firozabad

14.07.2026 पंचकूला में जीजा-साला मर्डर मामले में पुलिस ने नाबालिग को किया काबू; चार आरोपी पहले से गिरफ्तार जुवेनाइल जस्टिस अधिकारी के समक्ष पेश कर बाल सुधार गृह भेजा, फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश जारी पंचकूला/14 जुलाई: पंचकूला के सेक्टर-19 क्षेत्र में आपसी रंजिश के चलते हुए जीजा-साले की दोहरी हत्या के मामले में पंचकूला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग को भी काबू कर जांच में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पुलिस इससे पहले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। गौरतलब है कि 4 जुलाई 2026 को पुलिस को सूचना मिली थी कि सेक्टर-19 निवासी संजीत की तेजधार हथियारों से घायल होने के कारण मृत्यु हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम सरकारी अस्पताल, सेक्टर-6 पहुंची तथा प्रारंभिक पूछताछ के बाद घटना स्थल का पता लगाकर सीआईडी अंडरपास के समीप खाली स्थान पर पहुंची। मौके पर जांच के दौरान पुलिस को घटनास्थल से कुछ दूरी पर अर्जुन उर्फ चीटा निवासी खड़क मंगोली का शव भी बरामद हुआ, जिसके शरीर पर तेजधार हथियारों से कई गंभीर चोटों के निशान मिले। जांच के दौरान मृतक अर्जुन उर्फ चीटा की बहन के बयान में सामने आया कि उसके भाई का संजीत की बहन के साथ कई वर्षों से प्रेम संबंध था तथा दोनों ने मंदिर में विवाह भी किया था। बाद में दोनों अलग रहने लगे, जिसके बाद संजीत और अर्जुन के बीच लगातार विवाद और रंजिश चल रही थी। आरोप है कि नामकरण कार्यक्रम के बहाने अर्जुन को बुलाया गया, जहां संजीत तथा उसके साथियों ने योजनाबद्ध तरीके से उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर उसकी हत्या कर दी। इसी दौरान हुए खूनी संघर्ष में संजीत की भी मौत हो गई। इस संबंध में दोनों मामले थाना सेक्टर-20 में दर्ज हैं। मामले की जांच सेक्टर-19 चौकी प्रभारी सब-इंस्पेक्टर कमलदीप सिंह द्वारा की जा रही है। डीसीपी पंचकूला अदिति सिंह ने बताया कि जांच के दौरान सेक्टर-19 चौकी की टीम ने आज एक नाबालिग को भी काबू किया। नाबालिग को आज जुवेनाइल जस्टिस अधिकारी के समक्ष पेश कर न्यायिक हिरासत में बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। इससे पहले 5 जुलाई को तीन आरोपी विपिन निवासी अभयपुर, प्रेमचंद निवासी अभयपुर तथा सुखप्रीत सिंह उर्फ लक्की निवासी अभयपुर को गिरफ्तार किया गया था तथा 7 जुलाई को चौथे आरोपी रोहन कुमार निवासी गांव अभयपुर, सेक्टर-19, पंचकूला को भी गिरफ्तार कर लिया गया था। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। पंचकूला पुलिस कमिश्नर पंकज नैन के अनुसार मामले की गहनता से जांच जारी है तथा फरार आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। मामले में शामिल प्रत्येक आरोपी के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Raipur Rani, Panchkula | Jul 14, 2026