नारायणगढ़–सौम्या के बीच भीषण सड़क हादसा, नीमच जिले के तीन लोगों की जाxx·न गई
नारायणगढ़। नारायणगढ़ और सौम्या के बीच शुक्रवार को हुए भीषण सड़क हादसे में नीमच जिले के तीन लोगों की जा·xxन जाने की जानकारी सामने आई है। हादसे में जितेंद्र पिता राजमल और बबलू पिता राजमल, दोनों सगे भाइयों सहित पिपलिया निवासी पुष्कर पिपलिया राव जी की जा·न गई।
हादसे में पुष्कर राव की पत्नी रेखा पति पुष्कर गंभीर रूप से घायल हुई हैं। उन्हें अस्पताल लाया गया, जहां गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। हादसे के कारणों की जानकारी फिलहाल सामने आना बाकी है।