माननीय मुख्यमंत्री द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन राशि का DBT के माध्यम से हस्तांतरण, गोपालगंज के 2.77 लाख से अधिक लाभुकों को मिली राशि
आज दिनांक 10 अगस्त 2026 को माननीय मुख्यमंत्री, बिहार द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के अंतर्गत अगस्त माह की पेंशन राशि का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में हस्तांतरण (DBT) किया गया।
गोपालगंज के समाहरणालय सभा कक्ष में आयोजित लाइव कार्यक्रम में जिलाधिकारी श्री समीर सौरभ (भा.प्र.से.) सहित अन्य पदाधिकारी एवं सैकड़ों की संख्या में पेंशनभोगी उपस्थित रहे। जिले के कुल 2,77,963 लाभार्थियों के खातों में ₹30.57 करोड़ की राशि सीधे हस्तांतरित की गई। जिलाधिकारी ने सभी लाभुकों से अपने बैंक खाते व पहचान संबंधी विवरण अद्यतन रखने की अपील की ताकि पेंशन भुगतान निर्बाध रूप से जारी रहे।