
इंटरकास्ट लव-मैरिज के 1 साल बाद युवती का सुसा-इड:यमुनानगर में नहर में लगाई छलांग; इंस्टाग्राम पर लिखा-रिश्ता जोड़ने से पहले हाथ जोड़ लेती....
हरियाणा के यमुनानगर में 25 वर्षीय विवाहिता ने नहर में कूदकर आत्म-हत्या कर ली। उसने एक साल पहले ही इंटरकास्ट लव मैरिज की थी। वह बिना बताए ससुराल से निकली और नहर पर पहुंच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वह कुछ देर तक नहर किनारे इधर-उधर टहलती रही और फिर अचानक छलांग लगा दी। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान परिजन नहर के पास पहुंचे। वहां मिले कुछ संकेतों के आधार पर उन्हें अनहोनी की आशंका हुई, जिसके बाद नहर में सर्च ऑपरेशन चलाया गया।
शुक्रवार दोपहर को तलाश के दौरान उसका शव नहर से बरामद कर लिया गया। मृतका की पहचान रतनपुरा निवासी शिवानी के रूप में हुई है। वह छह महीने की गर्भवती थी। शिवानी ने आत्महत्या से पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक भावुक और दुखभरा स्टेटस भी पोस्ट किया था, जिसमें उसने लिखा-
काश मुझे पहले पता होता कि तुम मेरे साथ इतना बुरा करोगे, कसम से रिश्ता जोड़ने से पहले हाथ जोड़ लेती।
#sirsa #police #thief #crime #takkartoay #beakingnews
Sirsa, Sirsa | Jun 5, 2026