
अस्पताल से चैन चोरी करने वाली महिला गिरफ्तार
बिसवां पुलिस को मिली बड़ी सफलता! 🚔
#BiswanPolice स्थानीय पुलिस ने अस्पताल में भीड़ का फायदा उठाकर महिलाओं के गले से सोने की चैन उड़ाने वाली एक शातिर महिला चोर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की एक पीली धातु की चैन और दूसरी चैन बेचकर कमाए गए 35 हजार रुपये नकद बरामद किए।
एसपी के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बिसवां थाने के उपनिरीक्षक सुधाकर सिंह अपनी टीम व महिला आरक्षियों के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि लहरपुर रोड स्थित प्राइवेट बस अड्डे के पास एक संदिग्ध महिला बैठी है। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर महिला आरक्षियों की मदद से उसे हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उसकी पहचान रूबी पत्नी स्व. रामू भार्गव (निवासी अहमदपुर, थाना मानपुर) के रूप में हुई।
अभियुक्ता ने कुबूल किया कि करीब 10-12 दिन पहले उसने बिसवां सरकारी अस्पताल से दो महिलाओं की चैन चोरी की थी। एक चैन बरामद हो गई, जबकि दूसरी चैन को उसने बाजार में बेच दिया था, जिससे मिले रुपयों में से बचे 35 हजार रुपये पुलिस ने बरामद किए। पुलिस ने केस में संबंधित धाराओं की वृद्धि कर अभियुक्ता को जेल भेज दिया।
#SitapurNews #SitapurPolice #CrimeUpdate #UPPolice #Biswan #ActionInSitapur