Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana

कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को नमन, पूर्व सैनिकों और सेना के अधिकारियों का हुआ सम्मान बलिया/बेगूसराय (): प्रखंड क्षेत्र के सदानंदपुर स्थित मां चंद्रिका खेल प्रांगण में रविवार की देर संध्या कारगिल विजय दिवस के अवसर पर एक भव्य एवं भावपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों को श्रद्धापूर्वक याद किया गया तथा भारतीय सेना के शौर्य, पराक्रम और बलिदान को नमन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ उपस्थित अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। आयोजन एवं मंच संचालन की जिम्मेदारी पूर्व सैनिक संतोष राय ने निभाई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, सेना के अधिकारी, स्थानीय नागरिक एवं युवा उपस्थित रहे। इस अवसर पर बिहार राज्य पूर्व सैनिक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश रंजन, कर्नल (सेवानिवृत्त) आर. डी. सिंह, कैप्टन विजय सिंह, पूर्व सैनिक पंकज कुमार, बेगूसराय अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष सैयद अकील अख्तर, पूर्व सैनिक संघ के उपाध्यक्ष मनोज कुमार, प्रभात कुमार सिंह, रितेश कुमार सिंह, अभय कुमार, सुनील कुमार राय, चंदन कुमार, अभिषेक कुमार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। वहीं खगड़िया जिला से कमांडो निरंजन कुमार एवं राकेश कुमार ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि मुख्य अतिथि के रूप में बेगूसराय के वीर सपूत एवं शहीद कैप्टन ऋषि रंजन के माता-पिता उपस्थित रहे। उनके मंच पर पहुंचते ही पूरा परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। उपस्थित लोगों ने खड़े होकर उनका सम्मान किया और शहीद कैप्टन ऋषि रंजन के अदम्य साहस एवं सर्वोच्च बलिदान को नमन किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में बेगूसराय की मेयर पिंकी देवी, पूर्व मेयर संजय कुमार तथा विधायक बाबूलाल शौर्य भी कार्यक्रम में शामिल हुए। सभी अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि कारगिल विजय दिवस केवल एक स्मृति दिवस नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति, साहस और त्याग का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना के वीर जवानों के कारण ही देश की सीमाएं सुरक्षित हैं और प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह सैनिकों के बलिदान का सम्मान करे। कार्यक्रम के दौरान सेना के अधिकारियों, जवानों एवं पूर्व सैनिकों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह ने पूरे आयोजन को और अधिक गरिमामय बना दिया। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति हुई, जिसमें कलाकारों ने देशभक्ति गीत, संगीत और नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। "ऐ मेरे वतन के लोगों" और अन्य देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति के दौरान पूरा माहौल राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग गया। कार्यक्रम में सभी अतिथियों ने कारगिल युद्ध के अमर शहीदों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके बलिदान को सदैव स्मरण रखने का संकल्प लिया। उपस्थित लोगों ने एक स्वर में कहा कि देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के लिए शहीदों का बलिदान सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा।

Dandari, Begusarai | Jul 27, 2026

MORE NEWS

बरौनी: मोती चौक टर्न पर फँसी भारी गाड़ी, 45 मिनट ठप रहा आवागमन; औद्योगिक गतिविधियों के बीच हादसों का 'हॉटस्पॉट' बना बियाड़ा रोड
 संवाददाता मुकेश कुमार बरौनी ब्लॉक

बरौनी (बेगुसराय): बरौनी प्रखंड मुख्यालय

स्थित मोती चौक टर्न पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अनियंत्रित होकर एक 'झरलदा' (भारी वाहन) सड़क किनारे धँस गया। गाड़ी के फँसते ही मुख्य मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और लगभग 45 मिनट तक आवागमन पूरी तरह से बाधित रहा।

घटना की सूचना मिलते ही पास ही स्थित पेप्सी प्लांट (बियाड़ा औद्योगिक क्षेत्र) से जेसीबी (JCB) बुलाई गई। इसके बाद जेसीबी की मदद से फँसे वाहन को पी क्का देकर काफी मशक्कत के बाद वापर, नड़क पर चढ़ाया गयाजिसके बाद धीरे-धीरे यातायात बहाल हो सका।

बियाड़ा में नई फैक्ट्रियाँ बनने से बढ़ा यातायात का दबाव

स्थानीय लोगों का कहना है कि बीते दिनों बियाड़ा (BIADA) औद्योगिक क्षेत्र में नई फैक्ट्रियों की शुरुआत होने के बाद से इस मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही कई गुना बढ़ गई है। सड़क की चौड़ाई और टर्निंग (मोड़) के संकरे होने के कारण यहाँ आए दिन भीषण जाम की स्थिति बनी रहती है।

स्थानिकों का दर्द: "फैक्ट्रियों के चालू होने से विकास तो हुआ है, लेकिन ट्रैफिक प्रबंधन न होने से आम लोगों का पैदल चलना भी दूभर हो गया है। मोती चौक टर्न अब दुर्घटना का मुख्य केंद्र बनता जा रहा है।"

मोटरसाइकिल सवारों के लिए बना 'डेंजर ज़ोन', कई हादसे हो चुके हैं

मोती चौक के पास बना संकरा टर्न दोपहियावाहन चालकों के लिए काल साबित हो रहा है। भारी वाहनों के अचानक मुड़ने और सड़क किनारे पर्याप्त जगह न होने के कारण अक्सर मोटरसाइकिल सवार चकमा खा जाते हैं।

आए दिन दुर्घटनाएँ: इस जगह पर अब तक कई मोटरसाइकिल सवार असंतुलित होकर गिर चुके हैं और चोटिल हुए हैं।

सड़क किनारे की खस्ताहाली: टर्न के

आसपास सड़क के किनारे मिट्टी धँसी हुई है, जिससे बड़े वाहनों के चक्के आसानी से नीचे उतरकर फँस जाते हैं।

प्रशासन और बियाड़ा प्रबंधन से सुधार की माँग

स्थानीय निवासियों और राहगीरों ने प्रशासन तथा बियाड़ा अधिकारियों से गुहार लगाई है किः

1.

मोती चौक टर्न का चौड़ीकरण किया जाए और किनारे की मिट्टी को पक्का (सोल्डरिंग) किया जाए।

2. यातायात पुलिस या होमगार्ड की तैनातीकी जाए ताकि मोड़ पर भारी वाहनों का परिचालन सुचारू रूप से हो सके।

3. चेतावनी बोर्ड (Signboards) लगाए जाएँ ताकि दोपहिया वाहन चालक चौकन्ने रह सकें

बरौनी: मोती चौक टर्न पर फँसी भारी गाड़ी, 45 मिनट ठप रहा आवागमन; औद्योगिक गतिविधियों के बीच हादसों का 'हॉटस्पॉट' बना बियाड़ा रोड संवाददाता मुकेश कुमार बरौनी ब्लॉक बरौनी (बेगुसराय): बरौनी प्रखंड मुख्यालय स्थित मोती चौक टर्न पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अनियंत्रित होकर एक 'झरलदा' (भारी वाहन) सड़क किनारे धँस गया। गाड़ी के फँसते ही मुख्य मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और लगभग 45 मिनट तक आवागमन पूरी तरह से बाधित रहा। घटना की सूचना मिलते ही पास ही स्थित पेप्सी प्लांट (बियाड़ा औद्योगिक क्षेत्र) से जेसीबी (JCB) बुलाई गई। इसके बाद जेसीबी की मदद से फँसे वाहन को पी क्का देकर काफी मशक्कत के बाद वापर, नड़क पर चढ़ाया गयाजिसके बाद धीरे-धीरे यातायात बहाल हो सका। बियाड़ा में नई फैक्ट्रियाँ बनने से बढ़ा यातायात का दबाव स्थानीय लोगों का कहना है कि बीते दिनों बियाड़ा (BIADA) औद्योगिक क्षेत्र में नई फैक्ट्रियों की शुरुआत होने के बाद से इस मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही कई गुना बढ़ गई है। सड़क की चौड़ाई और टर्निंग (मोड़) के संकरे होने के कारण यहाँ आए दिन भीषण जाम की स्थिति बनी रहती है। स्थानिकों का दर्द: "फैक्ट्रियों के चालू होने से विकास तो हुआ है, लेकिन ट्रैफिक प्रबंधन न होने से आम लोगों का पैदल चलना भी दूभर हो गया है। मोती चौक टर्न अब दुर्घटना का मुख्य केंद्र बनता जा रहा है।" मोटरसाइकिल सवारों के लिए बना 'डेंजर ज़ोन', कई हादसे हो चुके हैं मोती चौक के पास बना संकरा टर्न दोपहियावाहन चालकों के लिए काल साबित हो रहा है। भारी वाहनों के अचानक मुड़ने और सड़क किनारे पर्याप्त जगह न होने के कारण अक्सर मोटरसाइकिल सवार चकमा खा जाते हैं। आए दिन दुर्घटनाएँ: इस जगह पर अब तक कई मोटरसाइकिल सवार असंतुलित होकर गिर चुके हैं और चोटिल हुए हैं। सड़क किनारे की खस्ताहाली: टर्न के आसपास सड़क के किनारे मिट्टी धँसी हुई है, जिससे बड़े वाहनों के चक्के आसानी से नीचे उतरकर फँस जाते हैं। प्रशासन और बियाड़ा प्रबंधन से सुधार की माँग स्थानीय निवासियों और राहगीरों ने प्रशासन तथा बियाड़ा अधिकारियों से गुहार लगाई है किः 1. मोती चौक टर्न का चौड़ीकरण किया जाए और किनारे की मिट्टी को पक्का (सोल्डरिंग) किया जाए। 2. यातायात पुलिस या होमगार्ड की तैनातीकी जाए ताकि मोड़ पर भारी वाहनों का परिचालन सुचारू रूप से हो सके। 3. चेतावनी बोर्ड (Signboards) लगाए जाएँ ताकि दोपहिया वाहन चालक चौकन्ने रह सकें

Dandari, Begusarai | Jul 28, 2026

कारगिल विजय दिवस को लेकर बेगूसराय के बलिया अन्तर्गत सदानंदपुर में पूर्व सैनिक संतोष राय के नेतृत्व में सैनिक सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसका विधिवत उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित कर किया। आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित सेना के जवानों को सम्मानित किया गया तथा कारगिल युद्ध में शहीद जवानों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। मुख्य प्रकार क्रम में अतिथि कलाकारों के द्वारा कुछ सांस्कृतिक कार्यक्रम के भी प्रस्तुति की गई जो देशभक्त की भावनाओं से ओत-प्रोत थी।

#viral

कारगिल विजय दिवस को लेकर बेगूसराय के बलिया अन्तर्गत सदानंदपुर में पूर्व सैनिक संतोष राय के नेतृत्व में सैनिक सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसका विधिवत उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित कर किया। आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित सेना के जवानों को सम्मानित किया गया तथा कारगिल युद्ध में शहीद जवानों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। मुख्य प्रकार क्रम में अतिथि कलाकारों के द्वारा कुछ सांस्कृतिक कार्यक्रम के भी प्रस्तुति की गई जो देशभक्त की भावनाओं से ओत-प्रोत थी। #viral

Dandari, Begusarai | Jul 27, 2026