Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi

चोरों के विरूद्ध दरभंगा पुलिस की कार्रवाई। हायाघाट थाना अंतर्गत दिनांक 01.08.26 को अज्ञात चोरों के विरुद्ध मोटर चोरी कर लेने के संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।अनुसंधान एवं मानवीय सूचना के आधार पर अप्राथमिकी अभियुक्त 1. मोहम्मद मोनाजिर उम्र 29 वर्ष पिता स्वo मोहम्मद मस्कूर 2. मोहम्मद बबलू उर्फ मोहम्मद राजाऊल रहमान उम्र 27 वर्ष पिता मोहम्मद सम्मी आलम दोनों साo रसुलपुर थाना हायाघाट जिला दरभंगा के बताए अनुसार चोरी की गई मोटर को बरामद किया गया। तत्पश्चात उक्त दोनों व्यक्ति को विधिवत गिरफ्तार करते हुए चोरी की गई मोटर को जप्त करते हुए कबाड़ी दुकानदार 3. बालों साहनी पिता स्वo माधे साहनी साo कपूरपट्टी थाना कल्याणपुर जिला समस्तीपुर को गिरफ्तार किया गया। हायाघाट थाना द्वारा की गई कार्रवाई। . . #BiharPolice #Darbhangapolice #HainTaiyarHum Bihar Police Information & Public Relations Department, Government of Bihar Home Department, Govt. of Bihar मिथिला क्षेत्र पुलिस

Singhwara, Darbhanga | Aug 3, 2026

MORE NEWS

सिंघवाड़ा प्रखंड अंतर्गत नगर पंचायत भरवाड़ा के सफाई कर्मी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 30 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ गए हैं। हड़ताल के कारण नगर पंचायत क्षेत्र में सफाई व्यवस्था प्रभावित हो गई है। इसके साथ ही जलापूर्ति और प्रकाश व्यवस्था पर भी असर पड़ता दिखाई दे रहा है, जिससे स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मियों का कहना है कि उनकी प्रमुख मांग ठेका प्रथा को समाप्त कर सभी कर्मियों को स्थायी (परमानेंट) किया जाए तथा उन्हें उचित और सम्मानजनक वेतन दिया जाए। कर्मियों का स्पष्ट कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
प्रदर्शन कर रहे कर्मियों ने सरकार से अपील करते हुए कहा कि वर्तमान में मिलने वाले कम वेतन से परिवार का भरण-पोषण करना बेहद कठिन हो गया है। उनका कहना है कि महंगाई के इस दौर में इतनी कम आय से बच्चों की पढ़ाई, भोजन और अन्य जरूरी जरूरतों को पूरा करना संभव नहीं है। इसलिए सरकार उनके वेतन में बढ़ोतरी करे, ताकि वे अपने परिवार को बेहतर जीवन और बच्चों को अच्छी शिक्षा उपलब्ध करा सकें।
सफाई कर्मियों ने यह भी आरोप लगाया कि उनकी समस्याओं की लगातार अनदेखी की जा रही है। उनका कहना है कि यदि सरकार समय रहते उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं करती है, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। कर्मियों ने भावुक अंदाज में कहा कि ऐसा लगता है जैसे सरकार चाहती है कि सफाई कर्मी का बेटा भी मजबूरी में सफाई कर्मी ही बने, क्योंकि उनके जीवन स्तर को सुधारने की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है।
फिलहाल नगर पंचायत भरवारा में सफाई कर्मियों की हड़ताल जारी है। अब सभी की निगाहें नगर पंचायत प्रशासन और सरकार पर टिकी हैं कि वे इस मामले में क्या कदम उठाते हैं और कब तक इस गतिरोध का समाधान निकलता है।

सिंघवाड़ा प्रखंड अंतर्गत नगर पंचायत भरवाड़ा के सफाई कर्मी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 30 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ गए हैं। हड़ताल के कारण नगर पंचायत क्षेत्र में सफाई व्यवस्था प्रभावित हो गई है। इसके साथ ही जलापूर्ति और प्रकाश व्यवस्था पर भी असर पड़ता दिखाई दे रहा है, जिससे स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मियों का कहना है कि उनकी प्रमुख मांग ठेका प्रथा को समाप्त कर सभी कर्मियों को स्थायी (परमानेंट) किया जाए तथा उन्हें उचित और सम्मानजनक वेतन दिया जाए। कर्मियों का स्पष्ट कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शन कर रहे कर्मियों ने सरकार से अपील करते हुए कहा कि वर्तमान में मिलने वाले कम वेतन से परिवार का भरण-पोषण करना बेहद कठिन हो गया है। उनका कहना है कि महंगाई के इस दौर में इतनी कम आय से बच्चों की पढ़ाई, भोजन और अन्य जरूरी जरूरतों को पूरा करना संभव नहीं है। इसलिए सरकार उनके वेतन में बढ़ोतरी करे, ताकि वे अपने परिवार को बेहतर जीवन और बच्चों को अच्छी शिक्षा उपलब्ध करा सकें। सफाई कर्मियों ने यह भी आरोप लगाया कि उनकी समस्याओं की लगातार अनदेखी की जा रही है। उनका कहना है कि यदि सरकार समय रहते उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं करती है, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। कर्मियों ने भावुक अंदाज में कहा कि ऐसा लगता है जैसे सरकार चाहती है कि सफाई कर्मी का बेटा भी मजबूरी में सफाई कर्मी ही बने, क्योंकि उनके जीवन स्तर को सुधारने की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। फिलहाल नगर पंचायत भरवारा में सफाई कर्मियों की हड़ताल जारी है। अब सभी की निगाहें नगर पंचायत प्रशासन और सरकार पर टिकी हैं कि वे इस मामले में क्या कदम उठाते हैं और कब तक इस गतिरोध का समाधान निकलता है।

Singhwara, Darbhanga | Aug 3, 2026

Darbhanga में NEET Students का आक्रोश, शांतिपूर्ण मार्च के बाद हाजमा चौक पर हंगामा, छात्रों का प्रदर्शन हुआ उग्र, लाठीचार्ज के बाद पत्थरबाजी, देखें! 

#Protest #darbhanga #neet #neetpaperleak #bihar #breakingnews

Darbhanga में NEET Students का आक्रोश, शांतिपूर्ण मार्च के बाद हाजमा चौक पर हंगामा, छात्रों का प्रदर्शन हुआ उग्र, लाठीचार्ज के बाद पत्थरबाजी, देखें! #Protest #darbhanga #neet #neetpaperleak #bihar #breakingnews

Singhwara, Darbhanga | Jul 29, 2026

01 शिवम ठाकुर 02 मनीष ठाकुर दोनों पिता जीवक्ष ठाकुर 03 सावित्री देवी पति जीवक्ष ठाकुर एवं 04 दयानंद ठाकुर पिता  उमेश ठाकुर सभी ग्राम भरवाड़ा थाना सिंहवाड़ा जिला दरभंगा के विरुद्ध माननीय न्यायलय से निर्गत इश्तेहार को विधिवत चस्पा किया गया ।

01 शिवम ठाकुर 02 मनीष ठाकुर दोनों पिता जीवक्ष ठाकुर 03 सावित्री देवी पति जीवक्ष ठाकुर एवं 04 दयानंद ठाकुर पिता उमेश ठाकुर सभी ग्राम भरवाड़ा थाना सिंहवाड़ा जिला दरभंगा के विरुद्ध माननीय न्यायलय से निर्गत इश्तेहार को विधिवत चस्पा किया गया ।

Singhwara, Darbhanga | Jul 27, 2026