⚽स्पेन बना विश्वकप फुटबॉल 2026 का विजेता
स्पेन ने विश्वकप फुटबॉल 2026 का खिताब अपने नाम किया। रविवार देर रात खेले गए फाइनल में अतिरिक समय में स्पेन ने अर्जेंटीना को 1-0 से हराया।
2026 फीफा विश्व कप के फाइनल में स्पेन के लिए एकमात्र गोल फेरान टोरेस ने किया। यह गोल अतिरिक्त समय के 106वें मिनट में आया और स्पेन ने अर्जेंटीना को 1–0 से हराकर अपना दूसरा फीफा विश्व कप खिताब जीता। मध्यांतर और निर्धारित समय तक दोनों टीमें 0-0 से बराबर थीं।
Dewas Nagar, Dewas | Jul 20, 2026