थाना कोपागंज साइबर पुलिस टीम द्वारा, फ्रॉड हुए 26,222-/ रुपये पीडित को वापस कराया गया
पुलिस अधीक्षक जनपद मऊ के कुशल निर्देशन में साइबर फ्राड रोकथाम व जागरुकता के तहत चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी घोसी व थानाध्य़क्ष कोपागंज के कुशल नेतृत्व में थाने पर नियुक्त साइबर पुलिस टीम द्वारा पीड़ित, सौरभ प्रताप सिंह पुत्र गोपाल सिंह निवासी इन्दारा जनपद मऊ रुपये की 26,222 रुपये धनराशि अंजान व्यकित द्वारा फ्राड कर ली गयी थी जिसके सम्बन्ध में आवेदक द्वारा समय रहते साइबर कम्प्लेन की शिकायत की गयी । उक्त शिकायत के आधार पर थाना कोपागंज में नियुक्त साइबर टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुये पीड़ित के खाते से फ्राड हुई सम्पूर्ण धनराशि 26,222 /- रुपये वापस कराया गया।